सिलीगुड़ी: तीनबत्ती मोड़ पर पुलिस का छापा, 72 बोतल कफ सिरप बरामद; दो तस्कर गिरफ्तार  

गुप्त सूचना के आधार पर सिलीगुड़ी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीनबत्ती मोड़ इलाके से दो संदिग्ध नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान ओसमान गनी और जाहिद अली के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया है।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात पुलिस को तीनबत्ती मोड़ इलाके में नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़ी एक गुप्त सूचना मिली थी। इसी आधार पर पुलिस की एक विशेष टीम ने इलाके में जाल बिछाया।

देर रात वहां संदिग्ध परिस्थितियों में खड़े दो व्यक्तियों को रोककर जब उनकी तलाशी ली गई, तो पुलिस के भी होश उड़ गए।बैग से बरामद हुआ जखीरा:दोनों आरोपियों के पास मौजूद दो बैगों की सघन तलाशी लेने पर कुल 72 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया। इन बोतलों के संबंध में आरोपी कोई भी वैध दस्तावेज या मेडिकल पर्चा पेश नहीं कर सके। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस का अनुमान है कि इन कफ सिरप की बोतलों को इलाके में ऊंचे दामों पर अवैध रूप से बेचने और तस्करी करने के उद्देश्य से ही लाया गया था।7 दिनों की पुलिस हिरासत की मांगबुधवार को दोनों गिरफ्तार आरोपियों को जलपाईगुड़ी अदालत (Jalpaiguri Court) में पेश किया गया।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस नशीले धंधे के पीछे जुड़े मुख्य सरगनाओं का पता लगाने और इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए अदालत से आरोपियों की 7 दिनों की पुलिस हिरासत (Police Remand) मांगी जाएगी। पुलिस मामले की आगे की कड़ियों को जोड़ने के लिए विस्तृत जांच में जुट गई है।

By Sonakshi Sarkar