अवैध निर्माण के खिलाफ सिलीगुड़ी नगर निगम का अभियान

45

सिलीगुड़ी : – अगर देखा जाए तो सिलीगुड़ी के अधिकांश जगह में अवैध निर्माण का काम हुआ है जिसको देखकर सिलीगुड़ी नगर निगम लगातार इसको ऊपर अपनी कार्रवाई करता आ रहा है और इसी को लेकर पिछले कई महीनो से अवैध निर्माण के उपर लगातार अपनी कार्रवाई कर रही है। इसी को लेकर सिलीगुड़ी के आश्रम पाड़ा में आज फिर अवैध निर्माण के खिलाफ सिलीगुड़ी नगर निगम का अभियान किया गया।इसी क्रम में सिलीगुड़ी के आश्रम पाड़ा में एक मकान की छत पर बने अवैध निर्माण को गुरुवार को निगम ने ध्वस्त कर दिया है।
निगम सूत्रों के अनुसार, मकान की छत पर बिना किसी प्लान के घर बनाया गया था। नगर निगम की ओर से मकान मालिक को नोटिस भी दिया गया था। फिर भी अवैध निर्माण नहीं तोड़ा गया। जिस वजह से आज सुबह से निगम कर्मचारियों ने मकान के छत पर बने अवैध निर्माण को तोड़ने का कार्य शुरू कर दिया। उधर, मकान मालिक ने बताया कि मामला अभी हाईकोर्ट में चल रहा है। नगर निगम ने बिना किसी पूर्व सूचना के तोड़फोड़ शुरू की है।