फॉसिल ने हाउस ऑफ मैकडॉवेल के सोडा यारी जाम शो के दमदार परफोर्मेन्स के साथ दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, सिलीगुड़ी में दिखी ज़बरदस्त रौनक

एक जाने-माने बंगाली रॉक बैण्ड फॉसिल्स ने सिलिगुड़ी में अपने पावर-पैक्ड परफोर्मेन्स के साथ शहर को यादगार म्युज़िकल इवनिंग का अनुभव प्रदान किया। इस परफोर्मेन्स को ट्राइववाईब एंटरटेनमेन्ट ने प्रोड्यूस और प्रोमोट किया और हाउस ऑफ मैक डॉवेल्स सोडा यारी जाम द्वारा प्रेज़ेन्ट किया गया। शहर में ज़बरदस्त एनर्जी, म्युज़िक और भावनाएं देखने को मिली, जब हज़ारों प्रशंसक शानदार धुनों और गीतों का लुत्फ़ उठाने के लिए इकट्ठा हुए और यह शाम लाईव म्युज़िक के शानदार जश्न में बदल गई। 

हसनुहाना’, ‘आरो एकबार’, ‘बिशक्तो मानुष’, ‘नील रोंग भीषों प्रियो’, और ‘एकला घोर’ जैसे मशहूर ट्रैक्स पर लोग खुशी से झूम उठ।  हर गाना एक सामूहिक गीत बन गया, जिसमें पुरानी यादें और ज़बरदस्त रॉक इंटेंसिटी का संयोजन देखने को मिला। कुल मिलाकर इस परफोर्मेन्स ने शाम को संगीत और साझा भावना का एक यादगार जश्न बना दिया।

शो के बारे में बात करते हुए फॉसिल्स ने कहा, ‘सिलिगुड़ी शानदार था। जब दर्शक हर शब्द आपके साथ गाते हैं, तो ऐसा कनेक्शन बन जाता है, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है, और वास्तव में यही लाईव म्युज़िक है। यहां हमें जो प्यार और एनर्जी मिली, उसके लिए हम आभारी हैं, यह शाम हमें हमेशा याद रहेगी।’’ 

शोवेन शाह, संस्थापक एवं सीईओ, ट्राइबवाइब एंटरटेनमेन्ट ने कहा, ‘‘सिलिगुडत्री का अनुभव हमारी इस अवधारणा की पुष्टि करता है कि शानदार लाईव अनुभव सिर्फ बड़े शहरों तक ही सीमित नहीं हैं। फॉसिल्स को अपने बेहतरीन, रॉकिंग, इमोशनल और यादगार म्युज़िक के लिए जाना जाता है। हम लाईव एंटरटेनमेन्ट सिस्टम को बढ़ाने और ऐसे अनुभव के निर्माण पर फोकस करते हैं, जो दर्शकों को शो खत्म होने के बाद भी लम्बे समय तक याद रहे।’’

वरूण कुरिच, वाईस प्रेज़ीडेन्ट एवं पोर्टफोलियो हैड, मार्केटिंग, डियाजियो इंडिया ने उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘म्युज़िक और दोस्ती हमेशा से हाउस ऑफ मैक डॉवेल्स सोडा के लिए महत्वपूर्ण रहे हैं और यह जुनून यारी जाम- भारत के सबसे बड़े ब्रांडेड म्युज़िक आईपी के साथ जीवंत हो जाता है। पिछले साल हम पांच शहरों में 50,000 से अधिक उपभोक्ताओं को एक साथ लाए। इस साल हम यारी जाम को 15 शहरों में ला रहे हैं जहां मशहूर कलाकार आज की पीढ़ी के साथ जुड़ेंगे। हमें उम्मीद है कि असली दोस्ती के इस जश्न को जारी रखते हुए हमें 1,00,000 उपभोक्ताओं के साथ जुड़ने का मौका मिलेगा।’’ 

हाउस ऑफ मैक डॉवेल्स सोडा यारी जाम देश भर में अपनी म्युज़िक की यात्रा को जारी रखेगा। तो हमारे साथ जुड़े रहें, हो सकता है अगला शहर आपका हो! 

By Business Bureau