शक्तिगढ़ इलाके में एक व्यक्ति का फंदे से झूलता शव बरामद होने से इलाके में सनसनी

23

सिलीगुड़ी :- एक व्यक्ति का फंदे से झूलता शव बरामद होने से शक्तिगढ़ इलाके में सनसनी फैल गयी।उस मृतक व्यक्ती का नाम मिठुन राय है। सूत्रों से मालूम हुआ कि वह हल्दीबाड़ी का रहने वाला था। बताया गया है कि मिठुन राय पिछले कुछ महीनों से सिलीगुड़ी के जलपाईमोड़ स्थित एक बार में काम कर रहा था, और तो और वह शक्तिगढ़ स्थित एक घर के स्टाफ क्वार्टर में अपने सहकर्मियों के साथ रहता था। इधर, आज सुबह उसी घर की छत पर उसका फंदे से झूलता शव मिला तो शक्तिगढ़ इलाके मे हड़कम मच गया।  वही दूसरी तरफ खबर घटना की जानकारी मिलते ही एनजेपी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। बताया जा रहा है कि मिठुन गुरुवार को काम पर गया था। लेकिन वो गुमसुम था। इस बीच उसकी किसी से मोबाइल पर बात भी हुई। इसके बाद वह रात को जल्दी काम से निकल गया था। फिलहाल, पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया है।