वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के AIIMS में भर्ती

46

वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी को बुधवार देर रात यहां एम्स में भर्ती कराया गया। एक सूत्र ने कहा, “उनकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है।” 96 वर्षीय पूर्व उप प्रधानमंत्री को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के पुराने निजी वार्ड में भर्ती कराया गया है और बताया जा रहा है कि यूरोलॉजी विभाग के डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। हालांकि, उनकी बीमारी के बारे में तत्काल कोई स्पष्टता नहीं है। इस महीने की शुरुआत में सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद पीएम मोदी ने उनसे मुलाकात की थी। गांधीनगर के पूर्व सांसद प्रधानमंत्री के राजनीतिक गुरु रहे हैं। आडवाणी को इस साल मार्च में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत रत्न से सम्मानित किया था।