भारत के प्रमुख कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने बैशाखी और पोइला बैशाख के शुभ अवसर पर अपने ‘बीस्पोक एआई’ होम अप्लायंसेज की रेंज पर विशेष सेल की घोषणा की है। इस उत्सव के साथ ब्रांड ग्राहकों को अपने घरों को नवीनतम और इंटेलिजेंट अप्लायंसेज से अपग्रेड करने का शानदार अवसर दे रहा है। इस ऑफर के तहत, ग्राहकों को रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, एयर कंडीशनर और माइक्रोवेव जैसे प्रीमियम पोर्टफोलियो की खरीदारी पर २०,००० रुपये तक का आकर्षक कैशबैक मिल सकता है।
बचत के साथ-साथ सैमसंग ग्राहकों को लंबी अवधि तक भरोसेमंद सेवा का वादा भी कर रहा है। सेल के दौरान एयर कंडीशनर खरीदने पर ५ साल की व्यापक वारंटी प्रदान की जा रही है। इसके अतिरिक्त, ग्राहक ‘सैमसंग केयर+’ सेवा का लाभ भी उठा सकते हैं, जो उत्पादों पर ५ साल तक की अतिरिक्त वारंटी सुनिश्चित करता है। यह कैंपेन न केवल त्यौहार की खुशियों को बढ़ाता है बल्कि ग्राहकों को आधुनिक डिजाइन और तकनीक वाले उपकरणों को किफायती बनाने में भी मदद करता है।
