रोहिंग्या देश का सर्वनाश करने आये हैं -दिलीप घोष

324

रोहिंग्या किसी का वोट बैंक नहीं हैं बल्कि वे देश का सर्वनाश करने आ रहे हैं और वर्तमान की राज्य सरकार उनकी मदद कर‌ रही है। गुरुवार को चाय पर चर्चा के दौरान ये बातें भाजपा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहीं। राज्य में शासक दल और सरकार को छोड़कर सभी रोहिंग्याओं को लेकर चिंतित हैं। वर्तमान परिस्थिति यह यह है कि रोहिंग्या पूरे देश में फ़ैल चुके हैं और राज्य सरकार उनकी मदद कर रही है और हजारों रोहिंग्या ओ को राज्य में घुसने दे रही है।

भारत-बांग्लादेश की एक हजार किलोमीटर की सीमा इलाके में बाड़ नहीं लगाये गये हैं और इसी का फायदा लेकर वे राज्य में प्रवेश कर‌ रहे हैं। वे पूरे देश में फ़ैल गये हैं और अपराध तथा असामाजिक गतिविधियों में लिप्त हो गये हैं।