सिलीगुड़ीमेंबोलींराष्ट्रीयमहिलाकांग्रेसकीअध्यक्षअलकालांबा- राहुलगांधीकीभारतजोड़ोन्याययात्रालोगोंकोनयेन्यायदिलानेकेलिएहै

47

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा जल्द ही बंगाल में प्रवेश करेगी। राहुल गांधी की अगुवाई वाली इस न्याय यात्रा में कांग्रेस नेता अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं। उनके मुताबिक सिर्फ मिस्ड कॉल करके कोई भी इस न्याय यात्रा में शामिल हो सकता है। इसके लिए कांग्रेस ने एक विशेष नंबर भी जारी किया।

राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने शुक्रवार को सिलीगुड़ी में महिला कांग्रेस की नेताओं के साथ बैठक की। मुख्य रूप से यह बैठक भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर ही थी।शनिवार को किशनगंज जाने से पहले उन्होंने ने सिलीगुड़ी में महिला कांग्रेस की नेताओं के साथ बैठक की। सिलीगुड़ी में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने ने कहा कि उनके अनुसार यह यात्रा न्याय के लिए है। दूसरी ओर गठबंधन को लेकर  उन्हों ने कहा कि राज्य में अभी भी चर्चा जारी है।

केवल इस राज्य में ही नहीं, कई सीटों पर सीट समझौते पर बातचीत चल रही है। प्रक्रिया जल्द ही पूरी हो जाएगी। 2024 के चुनाव में भी इंडियन गठबंधन को सफलता मिलेगी। उन्होंने ने कहा कि भाजपा राम मंदिर को सामने रखकर राजनीति कर रही है। उनका कहना है कि राम मंदिर का निर्माण अभी अधूरा है, उससे पहले राजनीतिक मकसद से मंदिर का उद्घाटन किया जा रहा है।