ट्रैक्टर चलाकर संसद पहुंचे राहुल गांधी, बोले- अगर खेत बेचने पर मजबूर करोगे, तो ट्रैक्टर संसद में चलेगा

479

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में सोमवार को ट्रैक्टर चलाकर संसद भवन परिसर के गेट तक पहुंचे। उन्होंने आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में हुंकार भरी। संसद में धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने पार्टी के कुछ नेताओं को हिरासत में ले लिया।

थाने में रणदीप सुरजेवाला, श्रीनिवास बी.वी.

इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने उस ट्रैक्टर को भी अपने कब्जे में ले लिया| साथ ही कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया गया है| दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस द्वारा इस प्रदर्शन की इजाजत नहीं ली गई थी| साथ ही ट्रैक्टर के आगे या पीछे नंबर प्लेट नहीं थी|

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले एक साल से बवाल जारी है| किसानों द्वारा दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर प्रदर्शन किया जा रहा है, जबकि अब दिल्ली के जंतर-मंतर किसान संसद बैठाई गई है|

जबतक मॉनसून सत्र चलेगा, तभी तक जंतर-मंतर पर किसानों द्वारा किसान संसद चलाई जाएगी| इस दौरान करीब 200 किसानों को यहां रहने की इजाजत है|

गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी भी लगातार कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है| संसद में भी कांग्रेस द्वारा हंगामा किया जा रहा है| सोमवार को राहुल गांधी ने भी बयान दिया कि सरकार को तीनों कृषि कानून वापस लेने होंगे, ये किसानों की आवाज़ है|