राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देशवासियों को लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहु की शुभकामनाएं दी हैं। सभी नेताओं ने लोगों के सुख, समृद्धि, खुशियां और नई ऊर्जा की कामना की। नेताओं ने कहा कि समृद्ध कृषि परंपराओं, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक के रूप में उभरे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दुनिया भर में रहने वाले भारतियों को लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहु की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये पर्व भारत की समृद्ध कृषि परंपराओं और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक हैं। इस अवसर पर हम प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते और अन्नदाता किसानों का आभार प्रकट करते हैं। मेरी मंगलकामना है कि ये पर्व सबके जीवन में सुख-समृद्धि का संचार करें।
