भाजपा द्वारा ही बाहरी भाजपा प्रत्याशी को एक भी वोट नहीं लिखे वाल से गरमायी राजनीति

98

भाजपा के वाल पर बाहरी भाजपा प्रत्याशी को एक भी वोट नहीं देने का दीवार लेखन पाये जाने से राजनीति गरमा गई है। इसका जिम्मा खुद 19 नम्बर भाजपा की वार्ड कमिटी ने लिया है। 19 नम्बर वार्ड के हैदरपुर में लिखी गई इस तरह की दीवार को लेकर राजनीति गरमा गई है। भाजपा का आरोप है कि विरोधियों का यह कार्य है। तृणमूल का दावा है कि यह भाजपा की गुटबाजी का नतीजा है।

इंग्लिश बाजार नगरपालिका के 19 नम्बर वार्ड से इस बार तृणमूल ने पूर्व पार्षद रुनू दास को प्रत्याशी बनाया है। दूसरी ओर भाजपा ने यहां से 18 नम्बर वार्ड के रोहित हाल्दार को प्रत्याशी बनाया है। इसी कारण ऐसा किया गया है क्या। इसे लेकर राजनीति गरमा गई है।

दक्षिण मालदा सांगठनिक जिला भाऊ अध्यक्ष पार्थ सारथी घोष ने बताया कि प्रत्याशी को लेकर असंतोष था लेकिन अब उसे सुलझा लिया गया है। इस दीवार लेखन के पीछे विरोधियों का आम है। हालांकि तृणमूल ने आरोपों को मानने से इंकार किया है। जिला तृणमूल सह सभापति जयंत दास ने बताया कि भाजपा गुटबाजी से त्रस्त है। केवल इस वार्ड में ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य में भाजपा में गुटबाजी चरम पर है। इसी को लेकर यह दीवार लेखन किया गया है। भाजपा ने हम पर आधारहीन आरोप लगाया है।