चोरी करने का प्रतिवाद करने को लेकर हुए जानलेवा हत्या कांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

26

प्रधान नगर थाने की पुलिस ने चोरी करने का प्रतिवाद करने को लेकर हुए जानलेवा हत्या कांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को प्रधान नगर थाने की सादे पोशाक पुलिस ने कूचबिहार के पुंडिबाड़ी इलाके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार किये गये आरोपियों के नाम रमेश मुखिया, पवन मुखिया उर्फ भोला और बबलू मुखिया है।बताया गया है की गत 24 अप्रैल को प्रधान नगर थाना अंतर्गत दार्जिलिंग मोड़ संलग्न हाथीडोबा इलाके में एक शादी वाले घर में चोरी की घटना का प्रतिवाद करने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप उठा है की शादी वाले घर के लोगों पर जानलेवा हमला किया गया था। इस घटना के दौरान घनश्याम प्रसाद नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जिसके बाद इस पूरे वारदात को लेकर रंजन साह ने प्रधान नगर थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी।जिसके बाद मामले की जांच करते हुए प्रधान नगर थाने की पुलिस ने पहले इस वारदात में शामिल पूना मुखिया को गिरफ्तार किया। लेकिन बाकि के आरोपी फरार थे। मामले की जांच करते हुए प्रधान नगर थाने की पुलिस ने बीते कल कूचबिहार के पुंडिबाड़ी से बाकी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर सिलीगुड़ी लाई। आज आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। मामले की जांच के लिए अदालत से पुलिस ने रिमांड की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।