अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही का नाम पिछले कुछ समय से मोरक्को के स्टार फुटबॉलर और गोलकीपर यासीन बोनो (यासीन बुनू) के साथ जोड़ा जा रहा था। दोनों के रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों के बीच अब नोरा ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है।
हाल ही में एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान जब होस्ट ने यासीन बोनो के साथ उनके कथित रिश्ते पर सवाल किया, तो नोरा मुस्कुरा पड़ीं। उन्होंने कहा कि बोनो उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं। नोरा ने बताया कि दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। बीच में कुछ समय तक संपर्क नहीं रहा, लेकिन कुछ महीने पहले फिर से बातचीत शुरू हुई।
नोरा ने यासीन बोनो की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि वह बेहतरीन इंसान हैं और इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपरों में से एक हैं। हालांकि, उन्होंने डेटिंग या प्रेम संबंध की खबरों की पुष्टि नहीं की।
इससे पहले नोरा का नाम मोरक्को के एक अन्य स्टार फुटबॉलर अशरफ हकीमी के साथ भी जोड़ा गया था। हालांकि उस समय भी दोनों में से किसी ने इन अफवाहों की पुष्टि नहीं की थी।
नोरा फतेही मोरक्को मूल की हैं और फुटबॉल के प्रति उनका लगाव किसी से छिपा नहीं है। वह फीफा विश्व कप के दौरान भी कई कार्यक्रमों का हिस्सा रही थीं और उद्घाटन समारोह में अपनी प्रस्तुति से खूब चर्चा में आई थीं। अब यासीन बोनो के साथ उनकी दोस्ती को लेकर सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
नोरा फतेही ने डेटिंग की अफवाहों पर तोड़ी
