Vivo X300 FE को भारत में 6 मई को कंपनी की फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज के चौथे मॉडल के रूप में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने इस स्मार्टफोन का नया RAM और स्टोरेज वेरिएंट पेश किया है। इसके साथ ही Vivo X300 FE के कुल तीन वेरिएंट हो गए हैं। नए मॉडल में 8GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज दी गई है। यह अब 12GB RAM वाले मॉडल की जगह फोन का सबसे किफायती यानी एंट्री-लेवल वेरिएंट बन गया है।
इससे पहले Vivo X300 FE को 12GB+256GB और 12GB+512GB स्टोरेज विकल्पों में पेश किया गया था। खास बात यह है कि नया वेरिएंट ऐसे समय में लॉन्च हुआ है, जब कंपनी ने इसके मौजूदा दोनों मॉडल की कीमत में एक दिन पहले ही ₹10,000 की बढ़ोतरी की थी।
नए वेरिएंट के आने के बाद भारत में Vivo X300 FE की शुरुआती कीमत ₹84,999 हो गई है। यह कीमत 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की है। फोन खरीदने पर SBI, HDFC Bank और Axis Bank के क्रेडिट कार्ड या UPI से भुगतान करने पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा ग्राहक 24 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी चुन सकते हैं। पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 10 प्रतिशत तक का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है।
Vivo X300 FE का नया वेरिएंट फिलहाल Amazon, Flipkart और Vivo India के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है। इसमें 6.31 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक जाती है। धूल और पानी से सुरक्षा के लिए फोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है।
परफॉर्मेंस के लिए Vivo X300 FE में Qualcomm का 3nm आधारित Snapdragon 8 Gen 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 829 GPU मिलता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसमें 50MP का मेन कैमरा, 50MP का टेलीफोटो कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
पावर बैकअप के लिए Vivo X300 FE में 6,500mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। यह 90W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
