नॉर्थ बंगाल एक्सप्लोरर्स क्लब के पर्वतारोहियों ने माउंट अन्नपूर्णा बेस कैंप किया फतह

96

यूनेस्को ने पश्चिम बंगाल के सबसे अधिक लोकप्रिय दुर्गा पूजा को विश्व विरासत की सूची में शामिल किया है। यूनेस्को द्वारा दुर्गा पूजा को मान्यता मिलने के बाद इस वर्ष पूरे बंगाल में अधिक उत्साह और उमंग के साथ यादगार तरीके से दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया।

दूसरी ओर इस कामयाबी को यादगार बनाने के लिए सिलीगुड़ी के नॉर्थ बंगाल एक्सप्लोरर्स क्लब के 8 सदस्यों का एक पर्वतारोही समूह 1 अक्टूबर, 2022  को माउंट अन्नपूर्णा बेस कैंप (4130 मीटर) फतह के लिए सिलीगुड़ी से रवाना हुआ। टीम के सदस्यों में शंकू विश्वास ( लीडर), सुभोजित भद्रा, मम्पी सरकार (विश्वास), रणवीर सरकार, शुवेंदु भट्टाचार्य, अभिज्योति पाल, राजीव बसाक, शास्वती पाल शामिल हैं।

बताया जाता है शुरुआत में मौसम अनुकूल रहा, लेकिन तीसरे दिन से कई आपदाएं आने लगी।  तूफान व बारिश का सामना  करते हुए ये लोग आगे बढ़ रहे थे। इस बीच कुछ ग्लेशियर में हुए विस्फोट के कारण  नदियों और नालों को पार करना मुश्किल हो गया था। इस भारी आपदा के कारण  विभिन्न देशों के कई पर्वतारोही समूहों ने माचापुचुर में आधार शिविर से पहले अपने अभियान को रद्द कर दिया है, लेकिन सिलीगुड़ी के इन युवाओं ने अपना उत्साह नहीं खोया है। तमाम बाधाओं को पार करते हुए टीम के सभी सदस्य -7 डिग्री सेल्सियस तापमान, हवा, बारिश और 3-4 फीट बर्फ में अन्नपूर्णा आधार शिविर के लिए रवाना हुए। छह बजे शाम पांच बजे बेस कैंप पहुंचे। क्लब सूत्रों के अनुसार टीम के सभी सदस्य स्वस्थ हैं और वे 11 तारीख को सुबह नौ बजे सिलीगुड़ी पहुंचेंगे।