बंगाल में 15 हजार से अधिक लोग कोरोना संक्रमित

137

पश्चिम बंगाल में कोरोना का संक्रमण विकराल होता जा रहा है। गुरुवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक यहां नियमित तौर पर कोरोना संक्रमित होने वालों की संख्या 15 हजार से अधिक रही है। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान 62 हजार 413 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं जिनमें से 15 हजार 421 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही राज्य भर में महामारी की चपेट में आने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 16 लाख 93 हजार 744 हो गई है। इनमें से 16 लाख 32 हजार 797 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।

सात हजार 343 लोग पिछले 24 घंटे में स्वस्थ्य हुए हैं। इसके अलावा 19 लोगों की मौत हुई है जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हजार 846 पर पहुंच गई है। बाकी एक्टिव मरीजों की संख्या में आठ हजार 59 की बढ़ोतरी हुई है और कुल 41 हजार 101 लोग विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत हैं। अब तक कुल दो करोड़ 16 लाख 69 हजार 865 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं।