Tokyo Olympics में देश को सिल्वर मेडल दिलाने वाली मीराबाई चानू को बनाया गया एडिशनल एसपी

275

मणिपुर सरकार ने टोक्यो ओलंपिक में देश के लिए सिल्वर मेडल जीतनेवाली महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को तोहफा दिया है। मणिपुर सरकार ने मीरबाई चानू को एएसपी (स्पोर्टस) पद पर नियुक्ति का आदेश जारी किया है। इसके साथ ही प्रदेश सरकार की ओर से उन्हें एक करोड़ रुपये का इनाम भी दिया जाएगा। मणिपुर मुख्यमंत्री सचिवालय की तरफ से यह जानकारी दी गई है। मीराबाई चानू आज टोक्यो से स्वदेश वापस लौटी हैं। मीरबाई चानू देश की पहली महिला वेटलिफ्टर हैं जिसने ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता है। इससे पहले साल 2000 में कर्णम मल्लेश्वरी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

मीराबाई चनू के लिए एक और अच्छी खबर है| उनका पदक गोल्ड मेडल में बदल सकता है| दरअसल, चीनी खिलाड़ी होऊ झिऊई पर डोपिंग का शक है| टोक्यो में भारतीय समूह में एक संदेश है कि होउ जिहूई का परीक्षण किया जा रहा है और यह देखना होगा कि आगे क्या होता है| इस बारे में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य ज्यादा कुछ नहीं कह रहे हैं| 

अगर टोक्यो ओलंपिक के महिला भारोत्तोलन (49 किग्रा) में मीराबाई का पदक स्वर्ण में तब्दील हो जाता है, तो ओलंपिक के इतिहास में भारत के नाम व्यक्तिगत स्पर्धा में यह दूसरा स्वर्ण पदक होगा| दिग्गज शूटर अभिनव बिंद्रा ने भारत को पहला स्वर्ण पदक (बीजिंग 2008) दिलाया था|