मेडट्रॉनिक और अपोलो हॉस्पिटल्स ने हैदराबाद में अत्याधुनिक एडवांस्ड आईसीयू बनाने के लिए की साझेदारी

हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी में वैश्विक अग्रणी कंपनी, मेडट्रॉनिक और अपोलो हॉस्पिटल्स ने आज अपोलो हॉस्पिटल्स, जुबली हिल्स में 11 बिस्तरों वाले अत्याधुनिक गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू), आईसीयू ऑफ द फ्यूचर, का उद्घाटन करने की घोषणा की। यह नई सुविधा मेडट्रॉनिक की उन्नत एक्यूट केयर एंड मॉनिटरिंग (एसीएम) तकनीकों और समाधानों से पूरी तरह से सुसज्जित होगी, जो सहयोगात्मक स्वास्थ्य सेवा नवाचार में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
जुबली हिल्स परिसर में आयोजित एक औपचारिक उद्घाटन समारोह के दौरान इस समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर आधिकारिक तौर पर हस्ताक्षर किए गए। इस पर डॉ. संगीता रेड्डी, संयुक्त प्रबंध निदेशक, अपोलो हॉस्पिटल्स ग्रुप; मनप्रीत सिंह, चीफ एक्‍जीक्‍यूटिव ऑफिसर, अपोलो हेल्थएक्सिस; और मनदीप सिंह कुमार, मैनेजिंग डायरेक्‍टर और वाइस प्रेसिडेंट, भारतीय उपमहाद्वीप के देश, मेडट्रॉनिक ने हस्‍ताक्षर किए।
मेडट्रॉनिक की एसीएम टीम के सहयोग से विकसित यह पहल गहन चिकित्सा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और सहयोगात्मक स्वास्थ्य नवाचार को आगे बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस एकीकृत आईसीयू को बदलती नैदानिक जरूरतों को पूरा करने और डॉक्‍टरों व तकनीकी लीडर्स के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। नैदानिक विशेषज्ञता और उन्नत तकनीकों को एक साथ लाकर, इस साझेदारी का उद्देश्य अधिक सटीक उपचार प्रदान करना और मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार लाने में योगदान देना है।
मेडट्रॉनिक के वाइस प्रेसिडेंट, भारतीय उपमहाद्वीप के देश, मनदीप सिंह कुमार ने कहा, ‘’मेडट्रॉनिक में हमारा मानना है कि हेल्‍थकेयर में सार्थक बदलाव तभी आ सकता है, जब डॉक्टरों के साथ मिलकर काम किया जाए और इलाज की प्रक्रियाओं को गहराई से समझा जाए। अपोलो हॉस्पिटल्स में बना यह आधुनिक आईसीयू मरीजों की देखभाल और बेहतरीन इलाज के प्रति हमारी साझा सोच को दर्शाता है। इस साझेदारी के जरिए हमारा लक्ष्य वास्तविक अस्पताल के माहौल से जरूरी अनुभव हासिल करना है, ताकि ऐसी तकनीकें बनाई जा सकें जो डॉक्टरों की मदद करें और भारत सहित पूरी दुनिया में मरीजों की देखभाल को बेहतर बना सकें।‘’
अपोलो हॉस्पिटल्स ग्रुप की संयुक्त प्रबंध निदेशक डॉ. संगीता रेड्डी ने कहा, ‘’गहन चिकित्सा एक ऐसा क्षेत्र है जहाँ हर फैसला, हर मिनट और इलाज का हर तरीका जिंदगी और मौत के बीच का अंतर तय कर सकता है। जैसे-जैसे चिकित्सा के क्षेत्र में डेटा का महत्व बढ़ रहा है, हमारी जिम्मेदारी सिर्फ भारत में बेहतरीन तकनीक लाना ही नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी है कि वे तकनीकें इलाज के फैसलों और मरीजों की सेहत में सुधार ला सकें।
मेडट्रॉनिक के साथ हमारी साझेदारी आधुनिक मॉनिटरिंग तकनीक, हमारे डॉक्टरों के अनुभव और डिजिटल बदलावों को एक साथ लाकर गहन चिकित्सा के भविष्य को एक नया रूप देने की साझा कोशिश है। हम मिलकर ऐसे आईसीयू बना रहे हैं जो अधिक जुड़े हुए, अधिक समझदार और मरीजों की हालत बिगड़ने का पहले से अंदाजा लगाने में सक्षम होंगे। इससे समय पर इलाज शुरू करने और मरीजों की जरूरत के हिसाब से सही देखभाल करने में मदद मिलेगी। यह अपोलो के उस सफर का एक और कदम है जहाँ तकनीक इंसानी हुनर को और बेहतर बनाती है, जिससे डॉक्टरों को अधिक जानें बचाने में मदद मिलेगी और मरीजों व उनके परिवारों का मुश्किल समय में भरोसा बढ़ेगा।‘’
मेडट्रॉनिक में एक्यूट केयर मॉनिटरिंग के आरएण्‍डडी के वीपी जेसन केस ने कहा, ‘’नवाचार तब सबसे अधिक मजबूत होता है जब इसे डॉक्टरों के लिए नहीं, बल्कि डॉक्टरों के साथ मिलकर विकसित किया जाए। अपोलो हॉस्पिटल्स में डिजिटल रूप से सक्षम यह आईसीयू एक वास्तविक इनोवेशन हब के रूप में कार्य करता है, जहाँ तकनीक विकसित करने वाले और स्वास्थ्य पेशेवर एक साथ मिलकर गहन चिकित्‍सा की चुनौतियों और अवसरों को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं। हम मिलकर ऐसे अधिक स्मार्ट और कनेक्टेड समाधान पेश करने की उम्मीद करते हैं जो डॉक्टरों को प्रत्येक मरीज की जरूरत के हिसाब से उनका व्यक्तिगत इलाज करने में सक्षम बनाएंगे।‘’
इस उद्घाटन समारोह में साझेदारी का उत्सव मनाने के लिए दोनों संगठनों के प्रमुख वैश्विक और क्षेत्रीय लीडर्स एक साथ आए। हस्ताक्षर करने वाले गणमान्य व्यक्तियों के अलावा, इस कार्यक्रम में मेडट्रॉनिक के वैश्विक नेतृत्व ने भी हिस्सा लिया, जिनमें शामिल थे: केट बेनेडिक्ट, एसवीपी और प्रेसिडेंट, एक्यूट केयर मॉनिटरिंग; जेसन केस, वीपी, आरएण्‍डडी, एक्यूट केयर मॉनिटरिंग; देव जोशुआ, सीनियर डायरेक्‍टर, डिजिटल हेल्थ; गौरी जोगलेकर, सीनियर डायरेक्‍टर, पोर्टफोलियो आरएण्‍डडी और पीएमओ, इनोवेशन डिलीवरी; तथा दिव्य प्रकाश जोशी, वीपी, इंजीनियरिंग और बोर्ड सदस्य, मेडट्रॉनिक इंजीनियरिंग एंड इनोवेशन सेंटर (एमईआईसी)। अपोलो हॉस्पिटल्स के भी प्रमुख लीडर्स इस अवसर पर उपस्थित रहे, जिनमें शामिल थे: मनप्रीत सिंह, सीईओ, अपोलो हेल्थएक्सिस; तेजस्वी राव, CEO – अपोलो हॉस्पिटल्स AP&TG, डॉ. साई प्रवीण हरनाथ, मुख्य चिकित्सक और नवाचार अधिकारी; तथा डॉ. राहुल खंडेलवाल, वीपी, पार्टनरशिप और क्लाइंट सॉल्यूशनिंग।
यहाँ दी गई सभी जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के उद्देश्य से है, और यहाँ दी गई किसी भी बात को चिकित्सा सलाह या सिफारिश नहीं माना जाना चाहिए। मरीजों को अपनी स्थिति के बारे में चर्चा करने और उचित चिकित्सा सलाह लेने के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए। व्यक्तिगत स्वास्थ्य और नैदानिक स्थितियों के आधार पर उपचार के परिणाम भिन्न हो सकते हैं।

By Business Bureau