रामकृष्ण मिशन आश्रम में मनी स्वामी विवेकानन्द की जयंती

309

जलपाईगुड़ी के रामकृष्ण मिशन आश्रम में स्वामी विवेकानन्द की 160वीं जयंती मनाई गई। बुधवार स्वामी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही आश्रम का झंडा भी फहराया गया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण, विवेकानन्द प्रणाम, विवेक गीति, का आयोजन किया गया। स्वामी जीतोनन्द महाराज, डाक्टर समीर कुमार दासगुप्त और रामकृष्ण मिशन आश्रम के वरिष्ठ सदस्य देवकुमार घोष ने विवेकानंद पर प्रेरक व्याख्यान दिया।