मालदा नगरपालिका चुनाव कल , बूथों पर ईवीएम मशीनों के साथ मतदान कर्मियों को भेजने की तैयारी

169

रविवार को 108 नगर पालिकाओं में चुनाव होना तय था परन्तु  इनमें से तृणमूल कांग्रेस ने 3 नगर पालिकाओं में निर्विरोध जीत हासिल की है, इसलिए रविवार को 105 नगर पालिकाओं में चुनाव होंगे।  इससे पहले शनिवार को प्रशासन ने मालदा कॉलेज मैदान स्थित मतदान केंद्रों और ईवीएम मशीन बूथों तक पहुंचने का काम शुरू किया| रविवार को मालदा के  इंग्लिश बाजार और ओल्ड मालदा नगर पालिका में राज्य के अन्य नगरपालिका चुनावों के साथ मतदान होगा। इंग्लिशबाजार नगरपालिका में कुल 29 वार्ड हैं और ओल्ड मालदा नगरपालिका में कुल 20 वार्ड हैं। इससे पहले मालदा कॉलेज मैदान में ईवीएम मशीन की जांच का काम शुरू हो गया है| साथ ही विभिन्न बूथों पर मतदान कर्मियों को भेजने की तैयारी चल रही हैं| चुनाव की पूर्व संध्या पर मालदा महकमा शासक सुरेश चंद्र रानो ने तैयारियों का जायजा लिया| इस दौरान मालदा कॉलेज मैदान से पुलिस कर्मियों को अलग-अलग बूथों पर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है| मतदान केंद्रों पर जाने से पहले मतदानकर्मी सभी ईवीएम मशीन की जांच किये|