मालाबार ने गुवाहाटी में पहला शोरूम किया लॉन्च
मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने १६ मई को गुवाहाटी में अपना पहला शोरूम लॉन्च किया है, जो पूर्वी भारत में ब्रांड के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम है। इसके साथ ही ईस्ट रीजन में कंपनी के शोरूम की कुल संख्या बढ़कर २१ हो गई है। लगभग ८,००० वर्ग फीट क्षेत्र में फैले इस नए शोरूम को ग्राहकों को प्रीमियम ज्वेलरी रिटेल अनुभव देने के लिए आधुनिक इंटीरियर, विस्तृत प्रोडक्ट डिस्प्ले और सुव्यवस्थित लेआउट के साथ डिजाइन किया गया है। इस भव्य शोरूम का उद्घाटन प्रसिद्ध अभिनेता सोनू सूद और मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के मैनेजिंग डायरेक्टर इंडिया ऑपरेशंस ओ. आशेर द्वारा किया गया, जहाँ प्रबंधन टीम के वरिष्ठ सदस्य, विशिष्ट अतिथि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
इस नए शोरूम में ग्राहकों के लिए सोना, डायमंड, प्लैटिनम, जेमस्टोन और सिल्वर ज्वेलरी की एक विस्तृत रेंज उपलब्ध कराई गई है, जिसे ब्राइडल, त्योहारों, गिफ्टिंग और दैनिक उपयोग जैसे विशेष अवसरों के लिए तैयार किया गया है। यहाँ ग्राहक मालाबार के सिग्नेचर कलेक्शन जैसे माइन डायमंड ज्वेलरी और ऐरा अनकट डायमंड्स के साथ कई पारंपरिक और आधुनिक डिज़ाइन देख सकते हैं। इस अवसर पर मालाबार ग्रुप के चेयरमैन एमपी अहमद ने खुशी जताते हुए कहा कि असम में पहले शोरूम का उद्घाटन कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि गुवाहाटी पूर्वोत्तर भारत का एक प्रमुख सांस्कृतिक और व्यावसायिक केंद्र है, जहाँ ग्राहक डिज़ाइन, शुद्धता और विश्वास को प्राथमिकता देते हैं।
