1 अक्टूबर से महंगा हो जाएगा LPG सिलेंडर! आज ही पूरा कर लें e-KYC, वरना चुकानी होगी ज्यादा कीमत

यदि आपके घर में भी एलपीजी गैस कनेक्शन है, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है क्योंकि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार 1 अक्टूबर से सब्सिडी वाले रेट पर गैस सिलेंडर बुक करने के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य होने जा रहा है। हालांकि, अगर आपने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है तो घबराने की कोई बात नहीं है क्योंकि आपकी गैस सप्लाई बिल्कुल बंद नहीं होगी, बल्कि आप बिना सब्सिडी के सामान्य बाजार दर पर सिलेंडर खरीदना जारी रख सकते हैं। जिन उपभोक्ताओं का ऑथेंटिकेशन पूरा हो चुका है वे पहले की तरह आसानी से रियायती दरों पर सिलेंडर बुक कर सकेंगे, जबकि जिनका वेरिफिकेशन बाकी है उन्हें सब्सिडी का लाभ पाने के लिए इसे पूरा करना होगा। जो ग्राहक यह प्रक्रिया नहीं करना चाहते, वे अपनी तेल कंपनी के डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे वेबसाइट, मोबाइल ऐप, व्हाट्सएप या IVRS के जरिए रजिस्टर करके 5 या 10 किलोग्राम के सिलेंडर मार्केट रेट पर ले सकते हैं। सरकार यह बायोमेट्रिक ई-केवाईसी इसलिए करवा रही है ताकि सब्सिडी का सही लाभ केवल पात्र परिवारों तक पहुंचे, फर्जी और डुप्लीकेट कनेक्शन की पहचान हो सके और घरेलू सिलेंडरों की कमर्शियल इस्तेमाल में होने वाली कालाबाजारी को रोका जा सके। पेट्रोलियम मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 19 सितंबर तक देश के लगभग 27.43 करोड़ यानी 89.9 प्रतिशत एलपीजी उपभोक्ता यह वेरिफिकेशन पूरा कर चुके हैं, और अगर आपने अब तक नहीं कराया है तो आप इसे घर आए डिलीवरी बॉय के मोबाइल ऐप के जरिए, अपनी गैस एजेंसी के शोरूम पर जाकर, या इंडेन के लिए इंडियनऑयल वन, भारत गैस के लिए हैलो बीपीसीएल और एचपी गैस के लिए एचपी पे ऐप के माध्यम से आसानी से पूरा करवा सकते हैं।

By sunny