भगतपुर चाय बागान में फिर पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

126

नागराकाटा के भगतपुर चाय बागान में तेंदुए को पिंजरे में कैद किया गया। गुरुवार की सुबह नागराकाटा भगतपुर चाय बागान में यह घटना घटी। सेक्शन 8 में पहले से लगाये गये पिंजरे में एक पूर्ण विकसित तेंदुए को बकरी के चारे देकर कैद किया गया है। इससे पहले 22 जुलाई को भी इसी बगीचे के सेक्शन 15 से ऐसा ही तेंदुआ पकड़ा गया था। वन विभाग के वन्यजीव विंग के खुनिया रेंज रेंजर सजल डे ने कहा कि तेंदुए को जंगल में छोड़ दिया गया है। सहायक प्रबंधक अशोक झा ने बताया कि सेक्शन 5 व 19 में भी तेंदुए की हलचल महसूस की जा रही है। कर्मियों को सतर्क रहने की सलाह दी गयी है। इससे चाय बागान श्रमिकों ने राहत की सांस ली।