सिंचाई मंत्री पार्थ भौमिक ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक

97

राज्य के सिंचाई मंत्री पार्थ भौमिक शनिवार को जलपाईगुड़ी में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक के बाद सिंचाई मंत्री ने कहा, ‘मैं यहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर लोगों की समस्याओं के बारे में बात करने आया हूं। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों व प्रशासनिक अधिकारियों को अधिक संख्या में आम लोगों से बात करने का निर्देश दिया है। वे यहाँ नदी किनारे रहने वाले लोगों को विभिन्न समस्याओं के बारे में।

जानने आये हैं, ‘पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि तीस्ता सिंचाई परियोजना के कई काम वाममोर्चा काल से भूमि विवाद के चलते अटके हुए हैं। उन्होंने उन कार्यों को फिर से शुरू करने की पहल की है। वे लोगों से बातचीत कर जमीन की समस्या के समाधान का प्रयास कर रहे हैं । उन्होंने कहा, चूंकि उत्तर बंगाल में कई नदियां हैं, इसलिए कटाव की कुछ समस्या है। नदी कटाव को रोकने के लिए वैज्ञानिक तरीकों की खोज की जा रही है।