भागलपुर में ट्रेन की चपेट में आने से दापंती की मौत हो गई, जबकि उनका बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना अकबरनगर रेलवे स्टेशन की है। बताया जा रहा है कि दंपती दो नंबर प्लेटफार्म से रेलवे लाइन क्रॉस कर एक नंबर प्लेटफार्म की तरफ आगे बढ़ रहा था। इसी दौरान दंपती पीछे से आ रही श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन से टक्कर के बाद हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनका बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे पुलिसकर्मी ट्रैक पर पहुंचे और बच्चे को तत्काल इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेज दिया। ट्रेन की चपेट में आने वाले दंपती की पहचान बांका के शंभूगंज के भित्ती खरहरिया के रहने सुबोध मंडल और उनकी पत्नी कौशल्या देवी के रूप में हुई है। वहीं, बच्ची की पहचान 5 साल की राधिका कुमारी के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, सुबोध और कौशल्या अपनी 5 साल की बेटी राधिका का इलाज करवाने के लिए भागलपुर जा रही थी। दंपती बच्ची को लेकर अकबरनगर रेलवे स्टेशन पहुंचा। इसी दौरान दंपती रेलवे लाइन को क्रॉस कर दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने लगा। तभी अप लाइन से मालगाड़ी गुजर रही थी। ट्रेन देख दंपती बच्ची को लेकर डाउन लाइन पर चले गए। डाउन लाइन पर आ रही श्रावणी मेला एक्सप्रेस की चपेट में तीनों आ गए।
भागलपुर में ट्रेन की चपेट में आकर पति-पत्नी की मौत:रेलवे लाइन क्रॉस करने के दौरान चपेट में आए, 3 साल का बच्चा गंभीर
