हिमालया ने सस्टेनेबिलिटी की जागरुकता बढ़ाने के लिए एक साईनबोर्ड पकड़े 66,928 हैल्थकेयर प्रैक्टिशनर्स का सबसे बड़ा ऑनलाईन फोटो एलबम बनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया

हिमालया वैलनेस कंपनी ने ‘‘द लार्जेस्ट ऑनलाईन फोटो एलबम ऑफ पीपुल होल्डिंग ए साईन’’ श्रेणी में नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इसमें भारत के 66,928 डॉक्टरों ने हिस्सा लिया था। इन डॉक्टरों ने डॉक्टर्स डे यानी 1 जुलाई, 2026 को लॉन्च हुए माह भर चलने वाले वृक्षारोपण अभियान में हिस्सा लेकर यह रिकॉर्ड बनाया। इससे पिछले रिकॉर्ड में 53,201 लोग शामिल हुए थे।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के लिए प्रतिभागियों ने ‘‘यूनाईटेड फॉर वैलनेस, यूनाईटेड फॉर ए ग्रीनर टुमॉरो’’ के संदेश के साथ एक साईनबोर्ड पकड़कर अपने फोटोग्राफ जमा किए। हर एंट्री की समीक्षा और सत्यापन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के दिशानिर्देशों के अनुसार किया गया। इसके बाद अंतिम गिनती की पुष्टि की गई।

इस उपलब्धि के बारे में जयश्री उलाल, चीफ फाईनेंशियल ऑफिसर एवं चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, हिमालया वैलनेस कंपनी ने कहा, ‘‘हिमालया में सस्टेनेबिलिटी हमारे डीएनए में मौजूद है। हमारा हर निर्णय सस्टेनेबिलिटी पर आधारित होता है। यह हमारे दीर्घकालिक विजन और काम करने के तरीके का हिस्सा है। यह रिकॉर्ड बहुत खास है क्योंकि यह हिमालया की ‘‘केयर फॉर लाईफ’’ फिलॉसफी के तीनों पहलुओं को पेश करता है। ये तीन पहलू हैं – केयर फॉर पीपुल, केयर फॉर अवर प्लैनेट और केयर फॉर पार्टनरशिप्स, जो 97 साल के विश्वास से बनी हैं। हमारे डॉक्टरों के सहयोग ने इस संदेश का विस्तार किया है कि सस्टेनेबिलिटी हब सब की सामूहिक जिम्मेदारी है। यह कोई एक बार का अभियान नहीं है। प्रकृति को अपना योगदान देना हमारी विरासत का हिस्सा है और हम सबकी आजीवन प्रतिबद्धता है। हिमालया में हमारे द्वारा लगाया गया हर पेड़ हमारी अगली पीढ़ियों के लिए वैलनेस और एक हरे-भरे भविष्य का वादा है।’’

हिमालया वैलनेस कंपनी के बिजनेस डायरेक्टर – हैल्थकेयर, विकास बंसी ने कहा, ‘‘हमारा हमेशा से विश्वास रहा है कि स्वस्थ लोगों की बुनियाद स्वस्थ प्रकृति है। यह अभियान केवल वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल करने से बढ़कर था। यह अभियान मेडिकल समुदाय को साथ लाने के लिए था, जो एक बेहतर और स्वस्थ भविष्य के लिए एक वादे से बंधे हों। हम उन सभी लोगों के बहुत आभारी हैं, जिनके उत्साह और समर्पण से हमें यह असाधारण उपलब्धि हासिल करने में मदद मिली।’’

चक्रवर्ती एन.वी, डायरेक्टर – बेबीकेयर, हिमालया वैलनेस कंपनी ने कहा, ‘‘हम इस ऐतिहासिक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड टाईटल के लिए बहुत आभारी हैं। हमें यह उपलब्धि साथ मिलकर काम करने की ताकत ने प्रदान की है। हम उन डॉक्टरों के बहुत कृतज्ञ हैं, जिन्होंने जबरदस्त उत्साह का प्रदर्शन करते हुए इसे संभव बनाया। हमारा यह सपना इसलिए हकीकत बन सका क्योंकि हमारी असाधारण टीमों ने इसे सफल बनाने के लिए पूरी लगन के साथ कड़ी मेहनत की। यह रिकॉर्ड उस गहरे विश्वास को समर्पित है, जो हिमालया ने सालों से मेडिकल समुदाय में स्थापित किया है। इससे प्रमाणित होता है कि हैल्थकेयर के लिए हम सबके हृदय की धड़कन एक है। हम उन सभी डॉक्टरों और हिमालया की टीम को धन्यवाद देते हैं, जिन्होंने इस महान उद्देश्य और शानदार रिकॉर्ड के लिए अपनी ऊर्जा समर्पित कर दी।’’

यह अभियान पर्यावरण की सस्टेनेबिलिटी को सपोर्ट करता है। यह इस विश्वास पर जोर देता है कि जीवन की देखभाल और हमारी पृथ्वी की देखभाल साथ-साथ चलती है। यह अभियान ऐसे समय शुरू हुआ है जब जलवायु परिवर्तन और जनस्वास्थ्य के बीच संबंध पर पूरे विश्व का ध्यान जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के मुताबिक इस समय 3.6 बिलियन लोग ऐसे इलाकों में रहते हैं, जहाँ जलवायु परिवर्तन का असर सबसे अधिक होता है। इससे बहुत ज्यादा गर्मी, वायु प्रदूषण, खाद्य असुरक्षा, संक्रामक बीमारियाँ और हैल्थकेयर सिस्टम में बाधाएं उत्पन्न होती हैं, जिसका प्रभाव लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ता है। 

यह अभियान पर्यावरण के लिए हिमालया वैलनेस कंपनी द्वारा किए जा रहे प्रयासों को आगे बढ़ाता है। कंपनी का लक्ष्य 2030 तक कम से कम पाँच मिलियन पेड़ लगाना है। हिमालया ने एनजीओ, स्थानीय समुदायों और फार्मिंग पार्टनर्स की मदद से पर्यावरण के नजरिए से महत्वपूर्ण इलाकों में 2 मिलियन से अधिक पेड़ लगाए हैं, ताकि जैवविविधता का संरक्षण हो सके। इसके अलावा, कंपनी देश के किसानों के साथ साझेदारी में सस्टेनेबल औषधियों की खेती को बढ़ावा दे रही है और आजीविका के अभियानों में मदद कर रही है, जिसमें वर्मीकंपोस्टिंग और बीकीपिंग का प्रशिक्षण भी शामिल है। 

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का टाईटल हिमालया वैलनेस कंपनी के पर्यावरण अभियानों की दिशा में एक और उपलब्धि है। इससे हैल्थकेयर प्रोफेशनल्स, समुदायों और पर्यावरण सहयोगियों के साथ मिलकर जैवविविधता और संरक्षण को बढ़ावा देने की हमारी लगातार कोशिशें प्रदर्शित होती हैं।

By Business Bureau