फाल्टा विधानसभा पुनर्मतदान के नतीजे घोषित भाजपा के देबांशु पांडा की रिकॉर्ड मतों से प्रचंड जी

पश्चिम बंगाल के दक्षिण २४ परगना जिले में स्थित फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में हुए पुनर्मतदान के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। भारत निर्वाचन आयोग के कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच रविवार, २४ मई २०२६ को सभी २८५ बूथों के वोटों की गिनती पूरी हुई, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार देबांशु पांडा ने १,०९,०२१ मतों के भारी अंतर से एकतरफा और ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस चुनाव में भाजपा के देबांशु पांडा को कुल १,४९,६६६ वोट मिले, जबकि उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया यानी सीपीआई(एम) के शंभू नाथ कुर्मी को केवल ४०,६४५ वोट प्राप्त हुए। फाल्टा सीट पर नतीजे घोषित होने के साथ ही पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव २०२६ की चुनावी प्रक्रिया अब आधिकारिक रूप से पूरी तरह समाप्त हो गई है। राज्य की शेष सीटों के लिए दो मुख्य चरणों मतदान हुआ था और ४ मई २०२६ को आए नतीजों के बाद भाजपा ने पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई थी, जिसमें शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बने हैं।

इस निर्वाचन क्षेत्र में मूल रूप से २९ अप्रैल २०२६ को दूसरे चरण के तहत मतदान कराया गया था, लेकिन मतदान संपन्न होने के तुरंत बाद मतदाताओं को डराने-धमाने, इत्र (परफ्यूम) और टेप का उपयोग करके ईवीएम के बटनों से छेड़छाड़ करने, और पोलिंग स्टेशनों के भीतर राजनीतिक कार्यकर्ताओं की अवैध मौजूदगी के गंभीर आरोप सामने आए थे। इसके अलावा चुनाव आयोग ने कुछ मतदाताओं के स्थान पर उनके साथियों द्वारा वोट डाले जाने और कुछ बूथों से सीसीटीवी फुटेज गायब होने की विसंगतियों को भी दर्ज किया था। इन गंभीर शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए चुनाव आयोग ने २ मई २०२६ को फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर पिछले मतदान को अमान्य घोषित कर नया पुनर्मतदान कराने का आदेश दिया था। इसके बाद २१ मई २०२६ को इस सीट पर दोबारा पूरी पारदर्शिता के साथ वोट डाले गए, जिसमें मतदाताओं ने भारी उत्साह दिखाते हुए ८८ प्रतिशत का रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया था, जिसके परिणाम अब आधिकारिक तौर पर सामने आ चुके हैं।

By rohan