डिजिटल पैमेंट सिस्टम e-RUPI लॉन्च, PM मोदी ने बताया आपको क्या होगा फायदा और कैसे करेगा काम

372

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को डिजीटल पेमेंट के नए प्लेटफॉर्म e-RUPI को लॉंच किया है| इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज देश डिजिटल गवर्नेंस को एक नया आयाम दे रहा है| e-RUPI वाउचर देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन को, DBT को और प्रभावी बनाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाने वाला है| पीएम मोदी ने बताया कि सरकार ही नहीं, अगर कोई सामान्य संस्था या संगठन किसी के इलाज में, किसी की पढ़ाई में या दूसरे काम के लिए कोई मदद करना चाहता है तो, वो कैश के बजाय e-RUPI दे पाएगा| इससे सुनिश्चित होगा कि उसके द्वारा दिया गया धन, उसी काम में लगा है, जिसके लिए वो राशि दी गई है| e-RUPI, एक तरह से Person के साथ-साथ Purpose Specific भी है| जिस मकसद से कोई मदद या कोई बेनिफिट दिया जा रहा है, वो उसी के लिए प्रयोग होगा, ये e-RUPI सुनिश्चित करने वाला है|

साथ ही कहा, अगर सरकार द्वारा किताबों के लिए पैसा भेजा गया है, तो e-RUPI सुनिश्चित करेगा कि किताबें ही खरीदी जाएं. यूनीफॉर्म के लिए पैसे भेजे गए हैं, तो उसी के उपयोग में खर्च हो, यदि खाद के लिए पैसे भेजे गए हैं, तो उसमें ही खर्च किए जाएं|

पीएम मोदी ने इसके अलावा कहा कि भारत आज दुनिया को दिखा रहा है कि टेक्नोलॉजी को ग्रहण करने में, उससे जुड़ने में वो किसी से भी पीछे नहीं है| Innovations की बात हो, सर्विस डिलीवरी में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हो, भारत दुनिया के बड़े देशों के साथ मिलकर ग्लोबल लीडरशिप देने की क्षमता रखता है|

इसका सबसे बड़ा फायदा सरकारी योजनाओं को लेकर होगा|इससे सरकार जन कल्याण के योजना के लिए सीधे रिडीम कोड भेज सकेगी| सरकार ही नहीं अगर कोई सामान्य संगठन किसी के इलाज या दूसरे काम में मदद करना चाहता है वो कैश की बजाय e-RUPI में दे पाएगा|