कांग्रेस नेता शंकर मालाकार ने लगाया विस्फोटक आरोप, प्रशासन का इस्तेमाल कर चुनाव प्रचार कर रही तृणमूल कांग्रेस

128

सिलीगुड़ी के कांग्रेस नेता शंकर मालाकार ने सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस पर प्रशासन के सहयोग से चुनाव प्रचार करने का संगीन आरोप लगाया हैं| चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रचार समाप्ति के बाद संवाददाताओं को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस शंकर मालाकार ने कहा कि सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस “द्वारे सरकार” और पुलिस प्रशासन का इस्तेमाल कर चुनाव नियमों के खिलाफ प्रचार कर रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा की राज्य के मंत्री के इशारे पर प्रशासन के अधिकारी ऐसा कर रहे हैं| उन्होंने कहा कि सरकारी योजना के नाम पर तृणमूल विभिन्न क्षेत्रों में सरकारी कर्मचारियों के साथ प्रचार कर रही है।इतना ही नहीं इस अभियान में पुलिस भी बराबर की भागीदार है। इसके साथ ही उन्होंने मतदान के दिन गड़बड़ी की भी आशंका जताई | शंकर मालाकार ने कहा की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस कुछ भी कर ले सिलीगुड़ी की जनता उसे इस चुनाव में नकार देगी | साथ ही उन्होंने सिलीगुड़ी नगर निगम में कबगरेस के बोर्ड गठन करने का दावा किया|