08
Mar
5 मार्च को "इनवेस्टिंग इन पीपल" थीम पर बजट के बाद एक वेबिनार आयोजित किया गया, इसमें उच्च शिक्षा विभाग के साथ-साथ कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय प्रमुख रूप से शामिल हुआ। कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय ने केंद्रीय बजट 2025-26 में घोषित "नेशनल सेन्टर्स ऑफ़ एक्सीलेन्स फॉर स्किलिंग" पर एक विशेष ब्रेकआउट सेशन का आयोजन किया। इस सेशन में राज्य सरकारों, उद्योग जगत, अंतरराष्ट्रीय संगठनों और शिक्षाविदों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जो बजट घोषणा के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए एक रोडमैप तैयार करने के लिए एक साथ आए। वेबिनार के दौरान माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा…
