06
May
देशवासियों को पेड़ लगाने का संदेश देने के लिए कूचबिहार का युवक साइकिल से केदारनाथ यात्रा के लिए आज रवाना हुआ। कूचबिहार जिले के तूफानगंज नंबर 1 ब्लॉक के बरकोडाली एक नंबर ग्राम पंचायत के हरिपुर इलाके के युवा समीर दास ने देशभर में पेड़ लगाने का संदेश देने के लिए साइकिल से केदारनाथ यात्रा शुरू की है। हरिपुर निवासी समीर काफी समय से केदारनाथ जाकर भगवान शिव के दर्शन करने का सपना देख रहे थे। लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उनका यह सपना पूरा नहीं हो पा रहा था । एक तरफ केदारनाथ जाकर शिव के दर्शन करने का उनका सपना है,…
