West Bengal

पुलिसिया अत्याचार के विरुद्ध सारा बांग्ला ई रिक्शा (टोटो) चालक यूनियन ने महकमा शासक को सौंपा ज्ञापन 

पुलिसिया अत्याचार के विरुद्ध सारा बांग्ला ई रिक्शा (टोटो) चालक यूनियन ने महकमा शासक को सौंपा ज्ञापन 

सारा बांग्ला ई रिक्शा (टोटो) चालक यूनिय ने टोटो चालकों पर पुलिस की बर्बरता और उत्पीड़न के विरोध में कूचबिहार महकमा शासक को एक ज्ञापन सौंपा।  ऑल बांग्ला ई रिक्शा (टोटो) चालक यूनिय के सदस्य रैली करते हुए महकमा शासक कार्यालय पहुंचे और अपनी कुल छह सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है। संगठन की ओर से आज  काफी संख्या में सदस्य महकमा कार्यालय पहुंचे थे। ऑल बांग्ला ई रिक्शा (टोटो) चालक ;यूनिय के सदस्यों ने बताया कि टोटो चालकों पर पुलिस के द्वारा  विभिन्न रूपों से अत्याचार किया जा रहा है पुलिस की अत्याचारों से लगातार परेशान हो रहे हैं उन्होंने महकमा शासक  से अनुरोध…
Read More
कूचबिहार के सब्जी बाज़ारों का टास्क फ़ोर्स की टीम ने किया दौरा, कीमतों के सम्बन्ध में ली जानकारी                                                                         

कूचबिहार के सब्जी बाज़ारों का टास्क फ़ोर्स की टीम ने किया दौरा, कीमतों के सम्बन्ध में ली जानकारी                                                                         

जिले के बाजारों में सब्जियों की कीमतें आसमान छू रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद आखिरकार टास्क फोर्स ने कूचबिहार जिले के बाजारों में अभियान शुरू कर दिया है। आज कूचबिहार के भवानीगंज बाजार में टास्क फोर्स के प्रतिनिधि पहुंचे थे। सब्जियों के दाम की उन्होंने जाँच की। उन्होंने भवानीगंज खुदरा बाजार और थोक बाजार में व्यापारियों से बात की। वहीं टास्क फोर्स की ओर से बताया गया है कि व्यापारियों से बात की गई है। टास्क फोर्स की टीम आने वाले दिनों में अलग-अलग बाज़ारों में  जाएंगी। यह देखा जाएगा कि बाजार में सब्जियों की कीमत असमान्य रूप से वृद्धि न हो।
Read More
बंगाल में अतिक्रमण की शिकायतों पर 180 BLRO का तबादला

बंगाल में अतिक्रमण की शिकायतों पर 180 BLRO का तबादला

पश्चिम बंगाल में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे को लेकर राज्य भूमि सुधार विभाग के अधिकारी निशाने पर आ गए हैं। पश्चिम बंगाल सरकार ने 180 ब्लॉक भूमि रिकॉर्ड अधिकारियों (बीएलआरओ) और कई राजस्व अधिकारियों का तबादला कर दिया है।यह कदम मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों पर कड़ी नाराजगी जताने और सख्त कार्रवाई के निर्देश देने के एक सप्ताह के भीतर उठाया गया है। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस तबादले का मकसद विभाग में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाना है।कुल 180 बीएलआरओ और कई राजस्व अधिकारियों का तबादला किया गया है। तबादला आदेश के…
Read More
कोलकाता नगर निगम ने खटाल मालिकों को नालियों में गोबर फेंकने पर प्रतिबंध लगाया

कोलकाता नगर निगम ने खटाल मालिकों को नालियों में गोबर फेंकने पर प्रतिबंध लगाया

बारिश के कारण निचली सड़कें और गलियाँ जलमग्न होने लगी हैं। जलभराव की समस्या कोलकाता के लोगों को अभी भी नहीं भूली है। ऐसा लगता है कि इस बार कोलकाता नगर निगम (केएमसी) इस समस्या से निपटने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। नतीजतन, खटाल चलाने वालों को अल्टीमेटम जारी किया गया है। मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) तारक सिंह ने आज मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि नगर निगम ने कोलकाता में खटाल चलाने वालों को अल्टीमेटम जारी किया है। सिंह ने कहा, "नालियों में गोबर फेंकने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।" 5 जुलाई को खटाल मालिकों…
Read More
माल नदी पार करते समय चाय बागान श्रमिक की हुई मृत्यु                                            

माल नदी पार करते समय चाय बागान श्रमिक की हुई मृत्यु                                            

माल नदी पार करते समय एक चाय बागान श्रमिक की मृत्यु हो गई। यह घटना मंगलवार दोपहर को माल नदी के किनारे बटाइगोल डिवीजन में हुई। मृत व्यक्ति का नाम राम मुंडा (42) है। मृतक व्यक्ति निजी काम से माल शहर में बैंक से पैसे निकालने आया था। काम से घर लौटते समय शहर के पूर्वी हिस्से में सामान लेकर नदी पार करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन नदी के तेज बहाव में बह गया। डुआर्स समेत आसपास के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश से माल नदी का जलस्तर बढ़ गया है। साथ ही नदी का जल प्रवाह भी…
Read More