28
Jul
पश्चिम बंगाल सरकार ने सुंदरबन के मैंग्रोव वन क्षेत्र में पर्यावरण-अनुकूल (सस्टेनेबल) पर्यटन विकसित करने की एक विशेष योजना बनाई है। विश्व धरोहर स्थल सुंदरबन, जो अपने समृद्ध मैंग्रोव पारिस्थितिकी तंत्र और रॉयल बंगाल टाइगर के लिए जाना जाता है, में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ प्राकृतिक पर्यावरण और वन्यजीवों के संरक्षण पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इस योजना के तहत राज्य के दो प्रमुख पर्यटन स्थलों को वैश्विक स्तर पर भी बढ़ावा दिया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पर्यटन गतिविधियों से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान को रोकना, मैंग्रोव वनों को सुरक्षित रखना और स्थानीय समुदायों को रोजगार…
