West Bengal

264 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार   

264 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार   

चोपड़ा थाना क्षेत्र के सोनापुर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर शुक्रवार की रात चोपड़ा थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया। पता चला है कि गिरफ्तार युवक का नाम तोतन दास है।  घर चोपड़ा थाना के वेद बाड़ी इलाके में है। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 264 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या ब्राउन शुगर बेचने के लिए जा रहा था, वह इसे किसे बेचने की कोशश में था । चोपड़ा थाना पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
Read More
बांध के किनारे रहने वाले लोगों को बेदखल नहीं करने की मांग में निकाला गया जुलूस

बांध के किनारे रहने वाले लोगों को बेदखल नहीं करने की मांग में निकाला गया जुलूस

नदी की बांध  के किनारे रहनेवाले लोगों को बेदखल नहीं करने की मांग को लेकर आज  पश्चिम बंगाल बस्ती उन्नयन समिति और यूसीआरसी कूचबिहार लोकल समिति तथा नागरिक अधिकार संरक्षण समिति के सदस्यों ने कूचबिहार सिंचाई विभाग और जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में  विरोध प्रदर्शन किया। इससे पहले आज संगठन के सदस्यों ने इन मांगों को लेकर कूचबिहार के आमतला मोड़ से सिंचाई विभाग तक जुलूस निकाला। पश्चिम बंगाल बस्ती उन्नयन समिति एवं यूसीआरसी कूचबिहार लोकल कमिटी के सदस्य महानंद साहा ने कहा, "यदि यह सरकार और सिंचाई विभाग बांध के किनारे के निवासियों को बेदखल किया , तो हम उसके…
Read More
इस्लामपुर में आग लगने से कई घर जल कर राख,लाखों का नुकसान

इस्लामपुर में आग लगने से कई घर जल कर राख,लाखों का नुकसान

इस्लामपुर थाने के रामपुर इलाके में आग लगने से कई घर जल कर राख हो गए। स्थानीय लोगों ने  गैस सिलेंडर के कारण आग लगने की आशंका जताई है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आग सबसे पहले जहरुल नामक व्यक्ति के घर में लगी। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि वह देखते ही देखते कई घरों तक फैल गई। जब स्थानीय लोगों ने आग देखी तो वे तुरंत उसे बुझाने में जुट गए। तत्काल इस बारे में इस्लामपुर पुलिस स्टेशन और इस्लामपुर अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। जब तक दमकल की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया गया,…
Read More
बी एसएफ ने किया पशु चिकित्सा उपचार शिविर का आयोजन

बी एसएफ ने किया पशु चिकित्सा उपचार शिविर का आयोजन

कूचबिहार : बीएसएफ की 15वीं बटालियन की ओर से  भारत-बांग्लादेश सीमा पर एक गांव में पशु चिकित्सा उपचार शिविर का आयोजन किया। आज सुबह, कूचबिहार जिले के हल्दीबाड़ी शहर से सटे इलाके में बीओपी बेरुबारी-2 बुरेजोत बीएफपी स्कूल में 15वीं बटालियन बीएसएफ द्वारा एक नागरिक कार्यक्रम के तहत  (पशु चिकित्सा शिविर) का आयोजन किया गया। . गौरांग बाजार, बुरीजोत, फौडरपारा, कीर्तनियापारा, छागरियापारा और नोतुनबस्ती गांवों के 73 ग्रामीण अपने बीमार पालतू जानवरों को इलाज के लिए शिविर में लेकर आए। चिकित्सकों द्वारा 117 गायों और 45 बकरियों सहित कुल 162 पालतू पशुओं की जांच की गई तथा उन्हें दवाएं उपलब्ध…
Read More
बूड़ा कालीमाता मंदिर में  जोरशोर से चल रही हैं  शिव पूजा की तैयारियां

बूड़ा कालीमाता मंदिर में  जोरशोर से चल रही हैं  शिव पूजा की तैयारियां

दक्षिण दिनाजपुर  : शिवरात्रि के अवसर पर बालुरघाट के बूड़ा कालीमाता मंदिर में शिव पूजा की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। बुधवार 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर हर साल की तरह इस साल भी बालुरघाट शहर के सदियों पुरानी बालुरघाट श्री श्री  बूड़ा  कालीमाता मंदिर में शिव पूजा की जाएगी। कल सुबह शिव चतुर्दशी है, इसलिए सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्त आएंगे, शिव के सिर पर जल चढ़ाएंगे, पूजा करेंगे और प्रसाद चढ़ाएंगे। हर साल की तरह इस साल भी बालुरघाट श्री श्री  बूड़ा   कालीमाता पूजा समिति कल शाम हवन और प्रसाद के साथ…
Read More