09
Mar
बीरभूम जिले की सिउड़ी जिला अदालत एक बार फिर बम की धमकी मिलने से थर्रा उठी। सोमवार को जब अदालत परिसर में बार काउंसिल के चुनाव के लिए मतदान चल रहा था, उसी दौरान एक धमकी भरे ईमेल ने पूरे प्रशासनिक तंत्र में खलबली मचा दी। यह दूसरी बार है जब इस अदालत को इसी तरह के मेल के जरिए निशाना बनाया गया है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, जिला न्यायाधीश (District Judge) के पास एक ईमेल आया, जिसमें अदालत परिसर में बम होने की बात कही गई थी। सूचना मिलते ही सुरक्षा के मद्देनजर पूरे अदालत परिसर को खाली करा लिया…
