21
Aug
मुर्शिदाबाद जिले के भारत-बांग्लादेश सीमा से सटे रानीनगर थाना अंतर्गत डिगरी मैदान इलाके में मंगलवार देर रात गोपनीय सूचना के आधार पर छापेमारी कर रानीनगर थाना पुलिस ने दो व्यक्तियों को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम लालन शेख और बाबू शेख बताए गए हैं, जो दोनों रानीनगर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने उनके पास से दो देसी अग्नेयास्त्र और दो कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश कर 7 दिन की पुलिस हिरासत की मांग की है। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि…
