West Bengal

चुंचुड़ा-मगड़ा में राजनीतिक घमासान: विधायक असित मजुमदार ने रुकवाई चुनाव आयोग की सुनवाई, BLA-2 को शामिल करने की मांग

चुंचुड़ा-मगड़ा में राजनीतिक घमासान: विधायक असित मजुमदार ने रुकवाई चुनाव आयोग की सुनवाई, BLA-2 को शामिल करने की मांग

हुगली जिले के चुंचुड़ा-मगड़ा ब्लॉक कार्यालय में सोमवार को उस समय भारी तनाव फैल गया, जब स्थानीय तृणमूल विधायक असित मजुमदार ने मतदाता सूची सुधार (SIR) की सुनवाई प्रक्रिया को बीच में ही रोक दिया। विधायक का स्पष्ट कहना है कि जब तक बूथ लेवल एजेंट (BLA-2) को सुनवाई प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाता, तब तक किसी भी तरह की हियरिंग (सुनवाई) नहीं होने दी जाएगी। सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे विधायक असित मजुमदार अपने समर्थकों के साथ ब्लॉक कार्यालय पहुंचे और गेट बंद करवा दिया। इसके कारण सुनवाई के लिए दूर-दूर से आए सैकड़ों लोग घंटों कतार में…
Read More
SIR का खौफ: दस्तावेज लेकर तमलुक ब्लॉक ऑफिस पहुंचे बीमार बुजुर्ग, आंखों में आंसू और मन में नाम कटने का डरतमलुक

SIR का खौफ: दस्तावेज लेकर तमलुक ब्लॉक ऑफिस पहुंचे बीमार बुजुर्ग, आंखों में आंसू और मन में नाम कटने का डरतमलुक

पश्चिम बंगाल में चल रहे मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (SIR) और 'लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी' (तार्किक विसंगति) की जांच अब आम नागरिकों, विशेषकर बुजुर्गों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। तमलुक के शहीद मातंगिनी ब्लॉक में सोमवार सुबह से ही ऐसी हृदयविदारक तस्वीरें सामने आईं, जहाँ 70-80 साल के बुजुर्ग अपने दस्तावेज लेकर ब्लॉक ऑफिस की सीढ़ियों पर बेबस नजर आए। शहीद मातंगिनी ब्लॉक के शांतिपुर-1 ग्राम पंचायत के कुल 55 लोगों को नोटिस भेजकर ब्लॉक ऑफिस बुलाया गया था। प्रशासन का कहना है कि इन लोगों के नाम में त्रुटि है या फिर इनके नाम का लिंक 2002 की…
Read More
शांतिपुर में 100 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य राम मंदिर: पूर्व विधायक की पहल पर मचा सियासी बवालशांतिपुर

शांतिपुर में 100 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य राम मंदिर: पूर्व विधायक की पहल पर मचा सियासी बवालशांतिपुर

नदिया जिले के ऐतिहासिक शहर शांतिपुर में अयोध्या की तर्ज पर एक भव्य राम मंदिर निर्माण की घोषणा ने जिले की राजनीति में हलचल मचा दी है। पूरे शहर में 'কবি কৃত্তিবাস রাম মন্দির ট্রাস্ট কমিটি' (कवि कृत्तिवास राम मंदिर ट्रस्ट कमेटी) के बैनर और पोस्टर लगाए गए हैं। यह मंदिर शांतिपुर के बेलघरिया 2 नंबर ग्राम पंचायत के चापातला इलाके में बनने जा रहा है।  ट्रस्ट कमेटी के सचिव लिटन भट्टाचार्य के अनुसार, यह 100 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट है। यह ट्रस्ट 2017 से काम कर रहा है और 2025 में इसे औपचारिक मान्यता मिली है। मंदिर का निर्माण आम…
Read More
मासिक वेतन समेत आठ सूत्री मांगों को लेकर आशा कर्मियों का कार्यविराम, विरोध प्रदर्शन

मासिक वेतन समेत आठ सूत्री मांगों को लेकर आशा कर्मियों का कार्यविराम, विरोध प्रदर्शन

मासिक 15 हजार रुपये वेतन सहित आठ सूत्री मांगों को लेकर आशा कर्मियों ने कार्यविराम रखते हुए विरोध प्रदर्शन किया। मंगलवार को नदिया जिला आशा कर्मी यूनियन के आह्वान पर राणाघाट अदालत के सामने आशा कर्मियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी आशा कर्मियों का कहना है कि वे लंबे समय से दिन-रात मेहनत कर स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा अहम कार्य कर रही हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें उनके श्रम का उचित सम्मान और पारिश्रमिक नहीं मिल रहा है। इससे पहले भी कई बार संबंधित विभागों और प्रशासन को अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान…
Read More
शांतिनिकेतन में पारंपरिक पौष उत्सव और पौष मेला का शुभारंभ, 182वें वर्ष में प्रवेश

शांतिनिकेतन में पारंपरिक पौष उत्सव और पौष मेला का शुभारंभ, 182वें वर्ष में प्रवेश

शांतिनिकेतन में आज पारंपरिक पौष उत्सव और पौष मेला का भव्य शुभारंभ हुआ। इस वर्ष पौष मेला अपने 182वें वर्ष में प्रवेश कर गया है। शांतिनिकेतन के छातिमतला प्रांगण में आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में विश्वभारती के कुलपति प्रो. प्रवीर कुमार घोष सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न स्तरों के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र उपस्थित रहे। साथ ही देश-विदेश से आए बड़ी संख्या में पर्यटकों की मौजूदगी से पूरा छातिमतला परिसर उत्सवमय हो उठा। ऐतिहासिक रूप से, महर्षि देवेन्द्रनाथ ठाकुर ने ब्रह्मधर्म में दीक्षा ग्रहण के दिन को स्मरणीय बनाए रखने के लिए पौष उत्सव की शुरुआत की थी। तभी से यह…
Read More