07
Jan
पश्चिम बंगाल के झारग्राम जिले में आज 'नेताई शहीद दिवस' मनाया जा रहा है। साल 2011 में 7 जनवरी के दिन हुए उस खौफनाक नरसंहार की यादें आज भी ग्रामीणों के जेहन में ताजा हैं। इस ऐतिहासिक संघर्ष और शहीदों के बलिदान को सम्मान देने के लिए हर साल की तरह इस बार भी तृणमूल कांग्रेस (TMC) द्वारा भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।आज से ठीक 15 साल पहले, बिनपुर-1 ब्लॉक के लालगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नेताई गांव में एक हृदयविदारक घटना घटी थी। आरोप है कि स्थानीय माकपा (CPIM) नेता रथीन दंडपाट के घर…
