West Bengal

चिलचिलाती गर्मी में राहगीरों को दिया गया शर्बत

चिलचिलाती गर्मी में राहगीरों को दिया गया शर्बत

चिलचिलाती गर्मी में प्यासे राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए  एक संस्था की ओर से अनोखी पहल की गई। शनिवार को संस्था की ओर से खगड़ाबाड़ी हेरिटेज गेट के सामने से यात्रा करने वाले राहगीरों को पानी और शर्बत पीने के लिए दिया गया। भीषण गर्मी से आम लोगों को काफी परेशानी होती है। आयोजकों ने कहा कि यह पहल  लोगों को राहत  देने के लिए है।
Read More
नक्सलबाड़ी में मेची नदी किनारे बाइसन के आतंक से दहशत में लोग

नक्सलबाड़ी में मेची नदी किनारे बाइसन के आतंक से दहशत में लोग

नक्सलबाड़ी में मेची नदी किनारे  बाइसन के आतंक से लोग दहशत में है। आज  एक बाइसन नेपाल के बामोंडांगी से मेची नदी के पार घूमता नजर आया। बाइसन को देखकर इलाके में दहशत फैल गई। हालांकि, बाद में बाइसन कालाबारी जंगल में घुस गया। वन विभाग ने बाइसन को लेकर चेतावनी जारी की है। कालाबाड़ी वन विभाग ने बाइसन की निगरानी शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक बाइसन आबादी क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर पाया है। पता चला है कि बाइसन नेपाल के बामुन डांगी से मेची नदी पार कर कालाबाड़ी जंगल में प्रवेश कर चुका है। कालाबाड़ी वन…
Read More
गर्मी से राहत दिलाने के लिए ड्राइवरो ,पुलिस और नागरिक स्वयंसेवकों को ओआरएस और पानी की बोतलें सौपी गयी

गर्मी से राहत दिलाने के लिए ड्राइवरो ,पुलिस और नागरिक स्वयंसेवकों को ओआरएस और पानी की बोतलें सौपी गयी

चिलचिलाती गर्मी में राहत दिलाने के लिए राजगंज थाने की पुलिस ने विशेष पहल की है। गुरुवार को, राजगंज पुलिस स्टेशन ने  फाटापुकुर, हातिमोर, सरियाम और बेलाकोबा में सिलीगुड़ी जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पुलिस ने  ड्राइवरो , पुलिस और नागरिक स्वयंसेवकों को ओआरएस और पानी की बोतलें के पैकेट सौंपे। इस संबंध में राजगंज थाने के आईसी अनुपम मजूमदार ने बताया कि उत्तर बंगाल में तापमान 35 डिग्री के आसपास है। इतनी गर्मी में भी लोगों को काम के लिए बाहर निकलना पड़ रहा है। साथ ही कई पुलिसकर्मी सड़क पर खड़े होकर ट्रैफिक कंट्रोल कर रहे हैं। इसलिए…
Read More
गृहशिक्षक पर लगा छात्रा से छेड़छाड़ करने का आरोप, शिक्षक ने आरोपों से किया इंकार

गृहशिक्षक पर लगा छात्रा से छेड़छाड़ करने का आरोप, शिक्षक ने आरोपों से किया इंकार

गृह शिक्षक पर आठवीं कक्षा की छात्रा से पढ़ाने के नाम पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। इस घटना के सामने आने पर दिनहाटा में  काफी उत्तेजना फैल गई। घटना के बाद स्कूली छात्रा की मां ने दिनहाटा थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है।लेकिन दो सप्ताह बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर छात्रा की मां ने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाये हैं।  पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी युवक फरार है। आज दिनहाटा प्रेस क्लब में एक संवाददाता सम्मेलन में नाबालिग की मां ने कहा कि उनकी इकलौती बेटी, जो आठवीं कक्षा में है, उसको…
Read More
डुआर्स में फिर पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

डुआर्स में फिर पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

जिले के क्रांति ब्लॉक के दक्षिण हासखाली  इलाके में शनिवार सुबह एक तेंदुआ पिंजरे में जा फंसा। स्थानीय निवासी अब्दुल गफूर, सोहेल राणा ने बताया कि कुछ दिनों से तेंदुआ इलाके के चाय बागानों से बकरियों और गायों को उठा ले जा रहा था। स्थानीय निवासियों की पहल पर, वन विभाग ने  तेंदुए को पकड़ने के लिए चाय बागान में पिंजरे की व्यवस्था की। आखिरकार चार दिन बाद आज सुबह तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया गया। इधर पिंजरे में बंद तेंदुए को देखने के लिए इलाके के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय लोगों  ने कहा  तेंदुए के पक्के जाने के बाद उन्हें राहत  मिली…
Read More