West Bengal

ख़राब गुणवत्ता की शिकायत मिलने के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारीयों ने सड़क निर्माण के कार्य का किया निरीक्षण

ख़राब गुणवत्ता की शिकायत मिलने के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारीयों ने सड़क निर्माण के कार्य का किया निरीक्षण

ख़राब गुणवत्ता की सड़क निर्माण की शिकायतें करते हुए सड़क का काम बंद करवा दिया गया था। इसके बाद आज कार्य की गुणवत्ता खराब होने की शिकायत पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों ने सड़क की जांच की। जाँच के बाद पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने जानकारी दी की सड़क विस्तारीकरण का कार्य नियमानुसार किया जा रहा है। उन्हें घटिया काम का कोई सबूत नहीं मिला है। नगर निगम पार्षद ने दावा किया कि उन्होंने जनता की शिकायतों के आधार पर सड़क का काम रोक दिया है।  पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने कार्य की गुणवत्ता की जांच की। जैसा कि अधिकारियों ने वादा…
Read More
उच्च माध्यमिक में 479 अंक लाने वाली तृषा के साथ अन्य मेधावी छात्राओं को किया गया सम्मानित

उच्च माध्यमिक में 479 अंक लाने वाली तृषा के साथ अन्य मेधावी छात्राओं को किया गया सम्मानित

बेलाकोबा हाई गर्ल्स स्कूल की छात्रा तृषा रॉय ने उच्च माध्यमकी में 479 अंक लाकर जिले में चौथा स्थान हासिल किया है। शुक्रवार को स्कूल में मार्कशीट के वितरण के दौरान स्कूल अधिकारियों द्वारा  तृषा रॉय  के साथ  झेली दास (452), अनुष्का भौमिक (445) और राखी शील (442) को सम्मानित किया गया।स्कूल सूत्रों के अनुसार इस वर्ष बेलाकोबा गर्ल्स हाई स्कूल में 181 उच्च माध्यमिक परीक्षार्थी थे। जिनमें से 143 लोग सफलता की दहलीज तक पहुंच हैं। इनमें तृषा ने स्कूल में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के साथ-साथ जिले में चौथा स्थान प्राप्त किया है। इससे  स्कूल में खुशी का…
Read More
पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, चिंचुला चाय बागान के श्रमिकों ने ली राहत की साँस 

पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, चिंचुला चाय बागान के श्रमिकों ने ली राहत की साँस 

तेंदुए को पिंजरे में कैद होने से चिंचुला चाय बागान के श्रमिकों ने राहत की सांस ली है। कालचीनी ब्लॉक के चिंचुला चाय बागान के निवासी तेंदुए के डर के साये में दिन-रात गुजार रहे थे। आखिरकार मंगलवार सुबह तेंदुए को पिंजरे में कैद देखा गया। तेंदुए के पिंजरे में कैद होने से क्षेत्र के निवासियों ने राहत की सांस ली है।  स्थानीय सूत्रों के अनुसार, निवासियों को काफी समय से चिंचुला चाय बागान में तेंदुए की मौजूदगी का एहसास हो रहा था। यहां तक कि तेंदुए के हमले में कुछ श्रमिक  घायल भी हो गए थे। उन्होंने तुरंत तेंदुए को पकड़ने के लिए…
Read More
देशवासियों को पेड़ लगाने का संदेश देने के लिए केदारनाथ यात्रा पर निकला कूचबिहार का एक युवक

देशवासियों को पेड़ लगाने का संदेश देने के लिए केदारनाथ यात्रा पर निकला कूचबिहार का एक युवक

देशवासियों को पेड़ लगाने का संदेश देने के लिए कूचबिहार का युवक  साइकिल से केदारनाथ यात्रा के लिए आज रवाना हुआ। कूचबिहार जिले के तूफानगंज नंबर 1 ब्लॉक के बरकोडाली एक नंबर ग्राम पंचायत के हरिपुर इलाके के युवा समीर दास ने देशभर में पेड़ लगाने का संदेश देने के लिए साइकिल से केदारनाथ यात्रा शुरू की है। हरिपुर निवासी समीर काफी समय से केदारनाथ जाकर भगवान शिव के दर्शन करने का सपना देख रहे थे। लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उनका यह सपना पूरा नहीं हो पा रहा था ।  एक तरफ केदारनाथ जाकर शिव के दर्शन करने का उनका सपना है,…
Read More
कूचबिहार में व्यवसायी संघ ने दी अनिश्चितकाल बंद की चेतावनी

कूचबिहार में व्यवसायी संघ ने दी अनिश्चितकाल बंद की चेतावनी

कूचबिहार जिला व्यवसायी संघ ने प्रेस कांफ्रेंस कर नगरपालिका अध्यक्ष का ध्यान आकृष्ट कराते हुए उनके समक्ष निबंधन शुल्क कम करने, जल कर वापस लेने, बाजार सुधार समेत कई मांगें रखीं। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस आज व्यवसायी संघ  के कार्यालय में आयोजित की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए संस्था के सदस्यों ने नगर पालिका के खिलाफ कई शिकायतें कीं। जिला व्यापारी संघ के अध्यक्ष मोतीलाल जैन ने कहा कि हम  एक दूसरे के  परिपूरक  हैं। हम नगर पालिका के बिना काम नहीं कर सकते।' हमारे बिना नगर पालिका काम नहीं करेगी। इसलिए हम सभी मुद्दों का शीघ्र समाधान की मांग कर…
Read More