05
Mar
कोलकाता मेट्रो की ग्रीन लाइन पर यात्रा करने वाले यात्रियों को एक बार फिर असुविधा का सामना करना पड़ेगा। मेट्रो रेल प्राधिकरण ने घोषणा की है कि आवश्यक मरम्मत और तकनीकी कार्यों के कारण आगामी सप्ताहांत यानी 8 मार्च (शनिवार) और 9 मार्च (रविवार) को ग्रीन लाइन पर मेट्रो सेवा पूरी तरह से बंद रहेगी। इस दौरान हावड़ा मैदान और साल्ट लेक सेक्टर पांच के बीच कोई भी मेट्रो ट्रेन नहीं चलेगी। मेट्रो प्रशासन के मुताबिक इन दो दिनों में कम्युनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल (सीबीटीसी) सिस्टम पर काम किया जाएगा। नतीजतन ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर पर कोई भी मेट्रो नहीं चलेगी।…
