26
Jun
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष तीन दिवसीय उत्तर बंगाल दौरे पर शनिवार को सिलीगुड़ी पहुंचे। वे आज सुबह कोलकाता से एनजेपी स्टेशन पर उतरे। वहां से वे सड़क मार्ग से जलपाईगुड़ी के तीन बीघा कॉरिडोर में पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। शनिवार को एनजेपी में ट्रेन से उतरने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने संवाददाताओं से कहा कि वे आगामी नगरपालिका चुनावों और भविष्य के लिए पार्टी की रणनीति तय करने के लिए उत्तर बंगाल दौरे पर हैं । उन्होंने कहा इस दौरान वे उत्तर बंगाल के पांच जिलों का दौरा करेंगे। …
