West Bengal

बंगाल में अभी होती रहेगी बारिश

बंगाल में अभी होती रहेगी बारिश

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत पूरे राज्य में अभी लगातार बारिश होती रहेगी। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से शनिवार को जारी बयान में यह जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि शनिवार सुबह से ही कोलकाता समेत राज्य भर के आसमान में बादल छाए हुए हैं। रुक-रुक कर बारिश भी हो रही है जो फिलहाल 24 से 48 घंटे तक जारी रहेगी। इस दिन राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। जबकि अधिकतम तापमान भी 34 डिग्री सेल्सियस के करीब…
Read More
वैक्सीन धोखाधड़ी कांड में तृणमूल भी शामिल,हो सीबीआई जाँच  : दिलीप घोष

वैक्सीन धोखाधड़ी कांड में तृणमूल भी शामिल,हो सीबीआई जाँच : दिलीप घोष

केंद्र सरकार से  मिली मुफ्त वैक्सीन बेच रही राज्य सरकार * उत्तर बंगाल के लोगों को वर्षों से शोषण किया गया , इसलिए उठ रही अलग राज्य की मांग , भाजपा का नहीं समर्थन  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने  राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर राज्य में वैक्सीन धोखाधड़ी के आरोपों में शामिल होने का संगीन आरोप लगाया हैं । श्री घोष तीन दिवसीय उत्तर बंगाल दौरे की समाप्ति पर सोमवार को सिलीगुड़ी में संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे। दिलीप घोष ने कहा जिस व्यक्ति का नाम वैक्सीन धोखाधड़ी  मामले में सामने आया है, उसके सरकारी अधिकारियों के साथ ही …
Read More
मालदा में पार्टी के ख़राब नतीजे पर तृणमूल का मंथन

मालदा में पार्टी के ख़राब नतीजे पर तृणमूल का मंथन

पालिका चुनाव पर फोकस, सभी 20 सीटों पर जीत का लक्ष्य पिछले विधानसभा चुनाव में मालदा में तृणमूल कांग्रेस के खराब नतीजों को लेकर  रविवार को पार्टी नेताओं के बीच समीक्षा की गयी। रविवार रात ओल्ड मालदा नगर पालिका में आयोजित समीक्षा बैठक में ओल्ड मालदा नगर पालिका के 20 में से 7 वार्ड के कार्यकर्ताओं को लेकर समीक्षा बैठक हुई।   मंगलबाड़ी स्थित उस्मानिया हाई मदरसा के परिसर में आयोजित इस बैठक में ओल्ड मालदा टाउन के अध्यक्ष विभूति घोष, सह अध्यक्ष नब रंजन सिन्हा, पार्टी नेता श्यामल मंडल समेत अन्य शीर्ष नेता उपस्थित थे। समीक्षा बैठक की शुरुआत में विभिन्न वार्डों के तृणमूल  कार्यकर्ताओं…
Read More
तृणमूल कांग्रेस का रक्तदान शिविर आयोजित

तृणमूल कांग्रेस का रक्तदान शिविर आयोजित

तृणमूल कांग्रेस की ओर से रविवार को एक  रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।  आज सिलीगुड़ी टाउन 2 और टाउन 3 तृणमूल महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा घोघोमाली बाजार से सटे इलाके  में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. रक्तदान शिविर का उद्घाटन सिलीगुड़ी नगर निगम के प्रशासनिक बोर्ड के चेयरमैन गौतम देव  ने किया। इस अवसर पर टाउन- 03 के अध्यक्ष   मुन्ना प्रसाद, महिला तृणमूल कांग्रेस की अलापना दत्ता समेत अन्य शीर्ष नेता व कार्यकर्त्ता उपस्थित थे। आज काफी संख्या में पुरुषों और महिलाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।  संगृहीत  रक्त को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा जाएगा।
Read More
बंगभंग  :  तृणमूल ने विधायक शिखा चटर्जी के घर के सामने दिया धरना

बंगभंग : तृणमूल ने विधायक शिखा चटर्जी के घर के सामने दिया धरना

बंगाल विभाजन के प्रस्ताव का कथित तौर पर समर्थन करने के विरोध में तृणमूल समर्थकों ने रविवार को डाबग्राम-फुलबाड़ी विधानसभा की भाजपा विधायक शिखा चटर्जी के आवास के सामने धरना दिया . आज सुबह तृणमूल समर्थकों ने  डाबग्राम - 2  स्थित मध्य शांतिनगर क्षेत्र में पाइपलाइन स्थित शांतिनगर में विधायक के घर के सामने काले झंडे के साथ विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में डाबग्राम -2  के प्रधान , पूर्व उप प्रधान समेत इलाके के तृणमूल समर्थक  मौजूद थे .धरने पर बैठे तृणमूल नेताओं ने कहा विधायक शिखा चटर्जी इस इलाके से काफी संख्या में वोट पाकर चुनाव जीती है।  विधायक बनते ही…
Read More