27
Sep
बहरामपुर में इस वर्ष की दुर्गापूजाओं में जहां एक से बढ़कर एक थीम नजर आ रही है, वहीं खागड़ा श्मशान घाट दुर्गापूजा कमिटी की 59वीं वर्षगांठ की पूजा ने सबका ध्यान खींचा है एक अनोखे असुर के कारण – जो किसी और का नहीं, बल्कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरह दिखता है। इस साल की थीম में माँ दुर्गा के पैरों तले जो महिषासुर है, उसे डोनाल्ड ट्रंप के रूप में गढ़ा गया है। इस अनोखे और बोल्ड विचार को मूर्त रूप दिया है मुर्शिदाबाद के प्रसिद्ध मूर्तिकार असीम पाल। गुरुवार को इस पूजा मंडप का शुभारंभ…
