West Bengal

हाबड़ा में देर रात भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने दो दुकानों को रौंदा

हाबड़ा में देर रात भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने दो दुकानों को रौंदा

उत्तर २४ परगना जिले के हाबड़ा थाना अंतर्गत चोंगदा इलाके में बुधवार देर रात एक भयानक सड़क हादसा हुआ। दो वाहनों के बीच हो रही आपसी होड़ (रेसिंग) के कारण एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे स्थित दो दुकानों में जा घुसा, जिससे दुकानें पूरी तरह तहस-नहस हो गईं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, घटना रात करीब २:३० बजे की है। हाबड़ा की ओर से आ रहे दो वाहन आपस में आगे निकलने की होड़ कर रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक ने नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे बनी दो दुकानों को तोड़ते हुए भीतर घुस गया। टक्कर इतनी जोरदार थी…
Read More
पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 75 हजार के जाली नोट और 30 लाख के चोरी के मोबाइल बरामद

पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 75 हजार के जाली नोट और 30 लाख के चोरी के मोबाइल बरामद

मुर्शिदाबाद जिले की समसेरगंज थाना पुलिस ने बुधवार को दो अलग-अलग अभियानों में भारी मात्रा में जाली भारतीय मुद्रा और चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार सुबह समसेरगंज थाने में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में जंगीपुर पुलिस जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सजल कांति विश्वास ने इन सफलताओं की जानकारी दी। पुलिस ने बुधवार शाम धुलियान फेरी घाट इलाके में छापेमारी कर अनीसुर शेख नामक युवक को गिरफ्तार किया। वह मालदा के वैष्णवनगर थाना अंतर्गत पार देओनापुर का रहने वाला है। तलाशी के दौरान उसके पास से…
Read More
आसानसोल कोर्ट में बम की दहशत: तमिलनाडु से आया धमकी भरा मेल, कोर्ट परिसर को कराया गया खाली

आसानसोल कोर्ट में बम की दहशत: तमिलनाडु से आया धमकी भरा मेल, कोर्ट परिसर को कराया गया खाली

मंगलवार सुबह पश्चिम बर्धमान जिले के आसानसोल जिला अदालत परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जिला जज को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। इस ईमेल में दावा किया गया था कि अदालत परिसर में भारी मात्रा में RDX (विस्फोटक) लगाया गया है। इस सूचना के बाद पूरे इलाके में भारी तनाव और आतंक का माहौल पैदा हो गया।जिला जज के अनुसार, यह धमकी भरा मेल सुबह लगभग 11 :०० बजे आया। चौंकाने वाली बात यह है कि यह मेल तमिलनाडु से भेजा गया था, लेकिन इसमें संदेश बंगाली भाषा में लिखा गया था। जज ने तुरंत इसकी…
Read More
नदी के तट पर ‘नशे’ का काला साम्राज्य: बीघों में फैली अफीम की खेती को पुलिस ने किया नष्टपूर्व

नदी के तट पर ‘नशे’ का काला साम्राज्य: बीघों में फैली अफीम की खेती को पुलिस ने किया नष्टपूर्व

पूर्व मेदिनीपुर जिले के पटाशपुर- 1  ब्लॉक अंतर्गत केलेघाई नदी के तटीय इलाकों में चल रहे अवैध अफीम (पोस्त) की खेती के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और प्रशासन ने एक संयुक्त अभियान चलाकर बीघों में फैली अवैध खेती को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया।इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से लगभग  140 किलोग्राम पोस्त के पौधे और डोडा (capsules) जब्त किए हैं। प्राथमिक जांच के अनुसार, इस भारी मात्रा में कच्चे माल को मादक पदार्थों की तस्करी के उद्देश्य से सुरक्षित रखा गया था। विशेषज्ञों का मानना है कि पोस्त के…
Read More
उत्तर बंगाल के तीन जिलों में बारिश के आसार, निम्न दबाव का दिख रहा असर

उत्तर बंगाल के तीन जिलों में बारिश के आसार, निम्न दबाव का दिख रहा असर

उत्तर बंगाल के कई जिलों में मंगलवार सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा है। निम्न दबाव के प्रभाव के चलते क्षेत्र के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने अगले ২৪ घंटों के दौरान उत्तर बंगाल के तीन पहाड़ी और तराई वाले जिलों में बारिश की संभावना जताई है।  मौसम कार्यालय के वैज्ञानिक समरेश सरकार ने जानकारी दी कि मंगलवार सुबह से बुधवार सुबह तक दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और जलপাইगुड़ी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इन तीन जिलों के निवासियों को घर से निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम…
Read More