04
Oct
भवानीपुर से तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ एक दिन पहले ही जीत दर्ज करने वाली मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का शपथ ग्रहण समारोह आगामी सात अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि हालांकि अभी तक पार्टी की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन सात अक्टूबर को मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण आयोजित करने पर आम सहमति बनी है। महामारी की वजह से शपथ ग्रहण समारोह काफी छोटे स्तर पर होगा और इसमें…
