West Bengal

बंद पड़ी कोल इंडिया जल परियोजना को चार साल बाद फिर खोलने की हो रही पहल

बंद पड़ी कोल इंडिया जल परियोजना को चार साल बाद फिर खोलने की हो रही पहल

अलीपुरद्वार नगर पालिका चार साल के अंतराल के बाद कोल इंडिया जल परियोजना को फिर से खोलने की पहल शुरू की है। नवंबर, 2014 में कोल इंडिया ने अलीपुरद्वार नगर पालिका की देखरेख में यहां एक पेयजल परियोजना शुरू की। कम कीमत में घर घर  गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचाने के लिए  एक निजी जल कंपनी की देखरेख में यह परियोजना शुरू की गयी थी  लेकिन प्रोजेक्ट चलाने के महज दो साल बाद ही नगर पालिका के साथ इसे लेकर विवाद शुरू हो गया। । उसके बाद परियोजना बंद कर दी गई थी। इस परियोजना को एक अन्य  संगठन के जरिये दोबारा खोलने की  पहल शुरु की गई…
Read More
सातवीं का छात्र अनिर्वाण ने बनाई 9 इंच की माँ काली की मूर्ति

सातवीं का छात्र अनिर्वाण ने बनाई 9 इंच की माँ काली की मूर्ति

कूचबिहार जिले के तूफानगंज  तुतफार्म    इलाके के रहनेवाले अनिर्वाण कर्मकार ने 9 इंच की माँ काली की मूर्ति बना कर सबको चौका दिया है। वह तूफानगंज  नृपेंद्र नारायण मेमोरियल हाई स्कूल के सातवीं कक्षा का  छात्र है. बिना किसी ट्रेनिंग के वह अपने हाथों, मिट्टी और थर्मोकोल से 9 इंच की माँ काली की मूर्ति बनाई है। पिछले कुछ वर्षों से वह अपने हाथों से  मूर्ति बनाकर पूजा  कर रहा है। ज्ञात हो कि अनिर्वाण नाम का 12 वर्षीय यह बालक बचपन से ही पढ़ाई और मूर्तियाँ बनाने का शौकीन है। उसका घर तूफानगज शहर  के तुतफार्म इलाके में है। छोटे कलाकार की इस सफलता…
Read More
नवारुण संघ के बुर्ज खलीफा की तर्ज पर बने पंडाल में उमड़ा जनसैलाब, अतिरिक्त बल करना पड़ा तैनात

नवारुण संघ के बुर्ज खलीफा की तर्ज पर बने पंडाल में उमड़ा जनसैलाब, अतिरिक्त बल करना पड़ा तैनात

पृथ्वी की सबसे ऊंची इमारत 'बुर्ज खलीफा' की तर्ज पर नवारुण संघ द्वारा बनाये गये पंडाल में काली पूजा की रात जनसैलाब उमड़ पड़ा। जिसे संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल उतारना के साथ ही मौके पर पुलिस सुपर और डीएसपी को भी जाना पड़ा। गौरतलब है कि जलपाईगुड़ी के लोगों को दीपोत्सव का तोहफा देने के लिए नवारुण संघ ने बुर्ज खलीफा की तर्ज पर पूजा पंडाल तैयार किया था। शहर के गोमस्तापाड़ा (आहार-बहार खेल मैदान) में पृथ्वी के सबसे ऊंचे टावर बुर्ज खलीफा की तर्ज पर पंडाल बनाया गया है। इसकी ऊंचाई 104 फुट है। जानकारी के अनुसार,…
Read More
कोलकाता प्रेस क्लब के साथ 50 सालों से जुड़ी रही हैं सुब्रत मुखर्जी की यादें

कोलकाता प्रेस क्लब के साथ 50 सालों से जुड़ी रही हैं सुब्रत मुखर्जी की यादें

पश्चिम बंगाल के पंचायत मंत्री और वरिष्ठ तृणमूल नेता सुब्रत मुखर्जी का दीपावली की रात कोलकाता के राजकीय एसएसकेएम अस्पताल में निधन हुआ है। देश के सबसे पुराने क्लबों में शामिल कोलकाता प्रेस क्लब के साथ उनकी कई सारी यादें पिछले पांच दशक से जुड़ी हुई हैं।मुखर्जी का कलकत्ता प्रेस क्लब और कई पत्रकारों के साथ एक लंबा और करीबी रिश्ता था।  अलग-अलग समय पर वह इस क्लब के विभिन्न आयोजनों में आए हैं।  पांच दशक पहले 23 मार्च 1972 को तत्कालीन मुख्यमंत्री सिद्धार्थ शंकर रॉय क्लब में आए थे। उनके साथ उनके‌ दो करीबी मंत्री सुब्रत मुखर्जी और फजल…
Read More
रवींद्र सदन में सुब्रत मुखर्जी को दी गई अंतिम श्रद्धांजलि

रवींद्र सदन में सुब्रत मुखर्जी को दी गई अंतिम श्रद्धांजलि

दीपावली की रात कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में आखिरी सांस लेने वाले राज्य के पंचायत मंत्री और वरिष्ठ तृणमूल नेता सुब्रत मुखर्जी को शुक्रवार रवींद्र सदन में सभी पार्टियों के नेताओं ने अंतिम श्रद्धांजलि दी है। सुबह 10:00 बजे के करीब उनके पार्थिव शरीर को अस्पताल के पीस वर्ल्ड से निकालकर रविंद्र सदन ले जाया गया था। वहां तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने तो उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी ही हैं साथ ही भाजपा के शीर्ष नेताओं ने भी अंतिम श्रद्धांजलि हेतु उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण किया है। प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष, केंद्रीय गृह राज्य…
Read More