West Bengal

सिलीगुड़ी में भूकंप

सिलीगुड़ी में भूकंप

सिलीगुड़ीमें शुक्रवार तड़के भूकंप आया, जिससे पूर्वी भारत के विभिन्न स्थानों सहित सिलीगुड़ी भी कांप उठा। हालांकि उस समय लोग सोए हुए थे, इसलिए लोगों को समझ नहीं आया। भूकंप से अब तक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं मिली है।
Read More
पिस्तौल और कारतूस सहित दो गिरफ्तार

पिस्तौल और कारतूस सहित दो गिरफ्तार

सिलीगुड़ी एक‌ देशी पिस्तौल और एक‌ राउंड कारतूस के साथ एनजेपी पुलिस दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बुधवार रात गुप्त जानकारी पाकर नौकाघाट इलाके में पुल के नीचे से दोनों को गिरफ्तार किया गया। उनकी तलाशी लेने पर एक के पास से एक पिस्तौल और दूसरे के पास से एक कारतूस बरामद किये गये। उनके नाम विप्लव सरकार और गोविंद साहा हैं। दोनों का घर मेड़िकल के पास कलमजोत इलाके में है। पुलिस दोनों अदालत में पेश कर 10 दिनों की रिमांड पर लेने का आवेदन करेगी।
Read More
किराया बढ़ाने की मांग में टोटो चालकों ने किया ज्ञापन , सात दिनों का अल्टीमेटम

किराया बढ़ाने की मांग में टोटो चालकों ने किया ज्ञापन , सात दिनों का अल्टीमेटम

किराया वृद्धि की मांग को लेकर टोटो चालकों ने  गुरुवार को जलपाईगुड़ी नगर पालिका का घेराव किया। जलपाईगुड़ी शहर में टोटो चालकों की ओर से गुरुवार को नगर पालिका में डेपुटेशन देकर  टोटो का न्यूनतम यात्री किराया (जो अभी 10 रुपये है) बढ़ाने की मांग की गई है. इससे पहले टोटो चालक आज मुख्य  डाकघर के सामने जमा हुए फिर यहाँ से एक रैली निकाली  सीटू  समथित टोटो चालकों के संगठन इ रिक्शा चाक यूनियन की ओर से  शुभाशीष सरकार, अनिल राय, तोताई कर, दुलाल राय, माणिक कुंडू, सुबारन सरकार ने कहा ज्ञापन के जरिये सरकार से टोटो किराए में…
Read More
लोन की किस्त देने के लिए रखे पैसों की चोरी

लोन की किस्त देने के लिए रखे पैसों की चोरी

लोन की किस्त जमा करने के ‌लिए रखे पैसों को चोरों ने उड़ा लिया। पीड़िता का नाम आलिमा खातून है। उनकी एक छोटी सी पान की दुकान है और इसी से उनका परिवार चलता है। घटना जलपाईगुड़ी के कामारपाड़ा की है। उन्होंने बहुत कष्ट से लोन की किस्त जमा करने के लिए पैसे जमा किए थे और वह चोरी हो गए।घटना गुरुवार सुबह की है। जानकारी के अनुसार, दुकान से दो टोटो चार्जर और 2500 रुपयों की चोरी हुई है। लोगों ने बताया कि कामारपाड़ा  नशेड़ियों के अड्डा बन गया है। कुछ नशेड़ियों का यह काम हो सकता है। पुलिस…
Read More
पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने की मांग में भाजपा का धरना

पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने की मांग में भाजपा का धरना

भाजपा ने पश्चिम बंगाल सरकार से पेट्रोल -डीजल के दाम केंद्र के बराबर करने की मांग की है|  इस मांग को लेकर  भाजपा ने बुधवार को कालियागंज में धरना दिया। कलियागंज शहर  के तलतला में आज दोपहर एक सरकारी कंपनी के पेट्रोल पंप के सामने भाजपा ने पेट्रोल व डीजल के दाम काम करने की मांग में   विरोध  प्रदर्शन  किया| भाजपा के कालियागंज शहर  और ग्राम मंडल अध्यक्ष भवानीचरण सिंह, तारिणीकांत रॉय, कार्तिक पाहन और जुबा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौतम विश्वास और पूर्व अध्यक्ष गौरंगा दास जैसे नेताओं ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया| आज   भाजपा का विरोध जुलूस सुकांत मोड़ स्थित भाजपा…
Read More