West Bengal

साढ़े तीन किलो ब्राउन शुगर के साथ चार गिरफ्तार

साढ़े तीन किलो ब्राउन शुगर के साथ चार गिरफ्तार

सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप और भक्ति नगर थाना क्षेत्र के आशीघर आउटपोस्ट की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर साढ़े तीन किलो ब्राउन शुगर के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार बुधवार दोपहर को सिलीगुड़ी शहर के पास पूर्व बाईपास के कनकाटा मोड़ पर चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली गयी . तलाशी के दौरान उनके शरीर के कपड़ों में छिपे साढ़े तीन किलो ब्राउन शुगर के चार पैकेट बरामद किए गए. इसका बाजार मूल्य करीब सात करोड़ रुपए है। तस्करों की पहचान कमाल शेख , मनिरुल…
Read More
दो मूर्ति तस्कर गिरफ्तार

दो मूर्ति तस्कर गिरफ्तार

बागडोगरा थाने के एक चाय बागान से दो मूर्ति तस्करों को एस ओ जी की टीम ने गिरफ्तार किया है और मूर्ति भी जब्त की । गिरफ्तार तस्करों के नाम मोहम्मद इस्माइल उर्फ बाप्पा निवासी राजगंज के भूंदारुगछे और एक का नाम अरूप मंडल निवासी हल्दीबाड़ी है। बताया जाता है कि गुप्त जानकारी के आधार पर एस ओ जी की टीम ने चाय बागान में छापेमारी की थी। मूर्ति की कीमत छह करोड़ रुपए बताई गई है। सिली मेट्रोपोलिटन पुलिस ने बागडोगरा थाने में मामला दर्ज कराया गया है। एवं आरोपियों को आज वृहस्पतिवार को सिलीगुड़ी कोर्ट भेजा गया |
Read More
हरिश्चंद्र पुर स्टेट बैंक शाखा के बैंक मैनेजर सहित तीन कर्मचारी कोरोना संक्रमित

हरिश्चंद्र पुर स्टेट बैंक शाखा के बैंक मैनेजर सहित तीन कर्मचारी कोरोना संक्रमित

मालदा के हरिश्चंद्र पुर थाना के स्टेट बैंक की प्रधान शाखा के शाखा प्रबंधक सज्ञित तीन कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इसके बावजूद वहां सैनिटाजेशन का काम शुरू नहीं किया गया है। इधर, संक्रमित होने के बावजूद शाखा को खोला जा रहा है और लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। काफी लोगों के मुंह पर‌ मास्क नहीं है। सोशल डिस्टैंसिंग का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। बैंक में सैनिटाजेशन नहीं होने से लोग गुस्से में हैं। एक के एक कोरोना संक्रमितों की संख्या यहां बढ़ती जा‌रही है। इसके बावजूद भी बैंक प्रशासन ने कोई सख्ती नहीं…
Read More
मास्क पहनने को बोलने पर पुलिस के साथ तृणमूल नेता ने की धक्का-मुक्की, गिरफ्तार

मास्क पहनने को बोलने पर पुलिस के साथ तृणमूल नेता ने की धक्का-मुक्की, गिरफ्तार

दिनों दिन कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा इसे रोकने के लिए आंशिक प्रतिबंध भी लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चेताया भी था कि संक्रमण बढ़ने पर सख्त फैसले भी लिये जायेंगे। केवल आम लोग ही नहीं बल्कि कोरोना से प्रशासनिक अधिकारी और पुलिसकर्मी भी संक्रमित हुए हैं। इसके बावजूद भी लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस रास्ते पर उतरी रही है। मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मालदा के हरिश्चंद्र पुर थाने की पुलिस रास्ते पर उतरी थी। इसी दौरान उसे देखा…
Read More
जलपाईगुड़ी के सांसद कोरोना संक्रमित

जलपाईगुड़ी के सांसद कोरोना संक्रमित

जलपाईगुड़ी के सांसद डाक्टर जयंत राय कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया खुद ही इस बात की जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार, सिलीगुड़ी में निर्वाचनी कार्य में मशगुल रहने के दौरान ही पिछले सोमवार से ही वह अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। मंगलवार को उनका कोरोना टेस्ट किया गया और बुधवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वह सात दिनों के होम आइसोलेशन में हैं।
Read More