West Bengal

पुलिस को लक्ष्य कर चलाई गई गोली से एक युवक की मौत, एक तस्कर गिरफ्तार

पुलिस को लक्ष्य कर चलाई गई गोली से एक युवक की मौत, एक तस्कर गिरफ्तार

ब्राउन शुगर की तस्करी कर रहे तस्करों पकड़ने के दौरान बदमाशों द्वारा पुलिस को लक्ष्य कर चलायी गई गोली से एक युवक जख्मी हो गया। उसके पेट के दाहिने हिस्से में गोली लगी है। शुक्रवार रात गंभीर हालत में उसे मालदा मेडिकल कॉलेज व हास्पिटल में भर्ती कराया गया। लेकिन शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जबकि एक फरार हो गया। घटना मालदा के कालियाचक के बालियाडांगा इलाके की है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम राजीव शेख (27) था। शुक्रवार शाम को गुप्त सूचना के…
Read More
एशियन हाईवे से महिला का रक्तरंजित मिला शव, पति भी घायल

एशियन हाईवे से महिला का रक्तरंजित मिला शव, पति भी घायल

हांसी मारा एशियाना हाईवे से घर लौटने के दौरान दम्पत्ति हमले का शिकार हो गये, जिसमें महिला की जान चली गई। महिला गर्भवती थी और उसके शरीर पर धारदार हथियार के निशान पाते गए हैं। गुरुवार रात घटना रात घटना अलीपुरदुआर जिला के हांसी मारा फाड़ी के भूटान गामी एशियान हाईवे की है। मृत गर्भवती महिला का नाम मजीदा बेगम है जबकि घायल का नाम एकरामुल है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, दम्पत्ति जयगांव में कुछ खरीदारी करने के लिए दम्पत्ति अपने एक परिजन के पास गया था। कूचबिहार के घोकसाडांगा के रहने वाले…
Read More
उत्तर बंगाल में भयावह रेल दुर्घटना, पटरी से उतरी बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस, कई लोगों की मौत की आशंका

उत्तर बंगाल में भयावह रेल दुर्घटना, पटरी से उतरी बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस, कई लोगों की मौत की आशंका

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिला अंतर्गत मायनागुड़ी इलाके में बड़ी रेल दुर्घटना हुई है। यहां के दोमुहानी इलाके में गुरुवार शाम 5:00 बजे के करीब बीकानेर गुवाहाटी एक्सप्रेस पटरी से उतर गई है। इसमें कम से कम 50 लोगों के मारे जाने की सूचना मिल रही है। हालांकि रेलवे की ओर से इस बारे में अभी तक आधिकारिक आंकड़ा नहीं बताया गया है। जब दुर्घटना हुई उस समय ट्रेन की रफ्तार करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे थी। इंजन समेत पांच डिब्बे तेज रफ्तार में ही पटरी से उतर गए जिसकी वजह से कम से कम तीन डिब्बे पलट गए हैं।…
Read More
महिषबाथन ग्राम पंचायत में पक्के पुल के निर्माण की मांग

महिषबाथन ग्राम पंचायत में पक्के पुल के निर्माण की मांग

वामपंथी दौर से नेताओं ने महिषबथान ग्राम पंचायत में महानंदा नदी पर पक्का पुल बनाने का वादा किया था| लेकिन दशकों बाद भी ओल्ड  मालदा थाने के महिषबथान ग्राम पंचायत क्षेत्र में महानंदा नदी पर बने बांस और चटाई से बने अस्थायी पुल से हजारों की संख्या में स्थानीयवासियों को खतरनाक तरीके से आवागमन करना पड़ता है|  हालांकि, पंचायत अधिकारी समय-समय पर अस्थायी पुल का रखरखाव कर रहे हैं। लेकिन बरसात के मौसम में नदी के पानी में पुल खतरनाक हो जाता है। तब महिषबथानी ग्राम पंचायत के एक से अधिक गांवों के निवासी उस अस्थायी पुल से यात्रा नहीं…
Read More
प्रखंड प्रशासन के आदेश पर बाजारों को किया गया बंद, व्यवसायी कर रहे आदेशों का पालन

प्रखंड प्रशासन के आदेश पर बाजारों को किया गया बंद, व्यवसायी कर रहे आदेशों का पालन

कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर अलीपुरद्वार प्रखंड प्रशासन ने विभिन्न बाजारों को बंद करने का आदेश दिया | मछली बाजार से शुरू होकर सब्जी मंडी, दुकानें और जूट की दुकानें सब बंद हैं| प्रखंड प्रशासन ने गुरुवार और रविवार को जटेश्वर बाजार सहित विभिन्न बाजारों को बंद करने के आदेश दिए थे| प्रखंड प्रशासन के निर्णय का स्वागत करते हुए जटेश्वर मर्चेंट एसोसिएशन के सचिव अभिजीत बल ने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए जटेश्वर क्षेत्र को सप्ताह में दो दिन यानि गुरुवार और रविवार को बंद करने का निर्णय लिया गया है|
Read More